Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गैस पाइपलाइन डैमेज होने से धीमी पड़ी मायानगरी की रफ्तार, CNG पंप के बाहर लगी गाड़ियों की लंबी कतार

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 08:05 AM (IST)

    Mumbai Gas Pipeline: मुंबई में एक प्रमुख गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से शहर की 40% सीएनजी आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे सीएनजी पंपों पर लंबी कतारें लग गई हैं और ऑटो-टैक्सी सहित सीएनजी वाहनों को ईंधन नहीं मिल पा रहा है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने बताया कि पाइपलाइन को ठीक करने का काम जारी है और आज दोपहर तक सेवा बहाल होने की उम्मीद है। हालांकि 60% पंप अभी भी चालू हैं।

    Hero Image

    मुंबई में गैस पाइपलाइन में हुआ डैमेज। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मायानगरी मुंबई की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है और इसकी वजह गैस पाइपलाइन है। शहर की सबसे बड़ी गैस पाइपलाइन अचानक डैमेज हो गई, जिसके कारण CNG पंप पर लोगों की लंबी कतार लगी है। ऑटोरिक्शा से लेकर टैक्सी समेत CNG से चलने वाली गाड़ियों को फ्यूल नहीं मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पाइपलाइन आज दोपहर तक ठीक हो जाएगी, जिसके बाद शहर में CNG की सप्लाई पहले की तरह बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, मुंबई में 60 प्रतिशत यानी 389 में से 225 CNG पंप सुचारू रूप से चल रहे हैं।

    कब तक बहाल होगी सेवा?

    MGL के अनुसार, "CGS वडाला में गैस सप्लाई रुकने की वजह से ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई की कुछ जगहों पर सेवा ठप हो गई है।"

    MGL ने कहा-

    पाइपलाइन को ठीक करने का काम जारी है। 18 नवंबर 2025 मंगलवार की दोपहर तक सप्लाई फिर से शुरू होने की संभावना है।

    CNG पाइपलाइन में गैस की सप्लाई न होने की वजह से कई पंप आज सुबह बंद रहेंगे। इसका पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भी तगड़ा असर पड़ सकता है। खासकर ओला, उबर समेत कुछ सार्वजनिक बसों को CNG गैस नहीं मिल रही है।

    कहां हुआ है डैमेज?

    MGL का कहना है कि यह डैमेज गेल की मेन गैस सप्लाई पाइपलाइन में हुआ है। राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टीलाइजर (RCF) कंपाउंड के अंदर कुछ खराबी आ गई थी, जिसके कारण वडाला में स्थित सिटी गेट स्टेशन (CGS) तक गैस नहीं पहुंची और शहर की 40 प्रतिशत गैस आपूर्ति ठप हो गई।

    मुंबई में कुल 130-140 CNG पंप हैं, जिसमें MGL भी शामिल है। पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन मोदी के अनुसार, मुंबई के कई CNG पंप काम नहीं कर रहे हैं। गैस न होने की वजह से कई पंप को बंद कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Video: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हमले की साजिश नाकाम, चाकू लेकर दौड़ रहे टैक्सी ड्राइवर को CISF ने पकड़ा