नवी मुंबई की इमारत में लगी आग, चार लोगों की जलकर मौत; 10 घायल
Navi Mumbai Fire: नवी मुंबई के सेक्टर 14 स्थित रहेजा रेजीडेंसी में बीती रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आधी रात को लगी इस आग में 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग झुलस गए। आग 10वीं मंजिल से शुरू होकर 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई।
-1761025409361.webp)
नवी मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग। फोटो- एएनआई
डिजिटल डेस्क, मुंबई। नवी मुंबई में बीती रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।
मुंबई पुलिस के अनुसार, यह आग आधी रात को लगभग 12:30 बजे के आसपास लगी। नवी मुंबई के सेक्टर 14 स्थित MGM कॉम्प्लेक्स के रहेजा रेजीडेंसी में 10वें फ्लोर पर लगी आग कुछ ही देर में 11वीं और 12वीं मंजिल तक पहुंच गई।
पुलिस ने दी जानकारी
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, "आग में 2 महिलाएं, 1 पुरुष और 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। 10 लोग आग में बुरी तरह से झुलस गए थे। सभी को इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया था। उनमें से कुछ लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है और कुछ का इलाज अभी भी जारी है।"
#WATCH | Navi Mumbai, Maharashtra: ACP, Vashi Division, Adinath Raghunath Budhwant says, "A sudden fire broke out at 12:30 pm on the 10th floor and spread to the 11th and 12th floors. A total of 14 people were injured, four of whom died. The injured are being treated in the… pic.twitter.com/V2n8b8s619
— ANI (@ANI) October 21, 2025
आग लगने की वजह साफ नहीं
आग लगने की असली वजह अभी तक पता नहीं चल रही है। आग की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पटाखों से बालकनी में लगी आग
महाराष्ट्र के ठाणे में भी बीती रात ऐसी ही एक घटना सामने आई, जहां पटाखों के कारण 31वीं मंजिल की बालकनी में आग लग गई। इस दौरान बालकनी में रखा फर्नीचर भी जलकर राख हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बीती रात लगभग 10:45 बजे पाटलीपाड़ा इलाके में दीवाली का जश्न मनाया जा रहा था। तभी पटाखों की चिंगारी 31वीं मंजिला पर मौजूद एक घर की बालकनी में जा गिरी, जिससे बालकनी में आग लग गई। हालांकि, इस आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
(समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- अहमदाबाद: पत्नी को किसी और के साथ देखकर आगबबूला हुआ पति, चाकू घोंपकर की युवक की हत्या
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।