Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2024 में सड़क दुर्घटना से 1.7 लाख लोगों की मौत, NCRB ने जारी की टॉप 10 राज्यों की लिस्ट

    Updated: Wed, 05 Nov 2025 11:15 AM (IST)

    Road Accidents in India 2024: एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, भारत में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में लगातार वृद्धि हो रही है। अनुमान है कि 2024 में 2023 की तुलना में अधिक मौतें होंगी, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था (1.73 लाख)। हालांकि सरकार के प्रयासों के बावजूद कई राज्यों में मौतें बढ़ रही हैं, वहीं 9 राज्यों में कमी भी देखी गई है।

    Hero Image

    2024 में सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतें। प्रतीकात्मक तस्वीर

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में सड़क दुर्घटना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे लेकर नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार 2023 की तुलना में 2024 में सड़क हादसों के कारण हुई मौतों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NCRB की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना, असम और दिल्ली में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल को छोड़कर पूरे देश में पिछले साल सड़क हादसों की वजह से 1 लाख 70 हजार लोगों की जान गई है।

    पश्चिम बंगाल का आंकड़ा बाकी

    2023 में सड़क दुर्घटना के कारण 1 लाख 73 हजार लोगों की मौत हुई थी, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, पश्चिम बंगाल में 6,027 लोगों की जान गई थी। हालांकि, पश्चिम बंगाल ने अभी 2024 में हुई सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा नहीं साझा किया है। यह आंकड़ा सामने आने के बाद 2024 में हुई सड़क दुर्घटनाएं और भी अधिक बढ़ सकती हैं।

    किस राज्य में सड़क हादसों से हुई कितनी मौतें?

    राज्य 2023 2024
    उत्तर प्रदेश 23,652  24,118
    तमिलनाडु 18,347  18,449
    महाराष्ट्र 15,366  15,715
    मध्य प्रदेश 13,798  14,791
    कर्नाटक 12,321  12,390
    राजस्थान 11,762  11790
    बिहार 8,873  9,347
    आंध्र प्रदेश 8,137  8,346
    तेलंगाना 7,660  7,949
    ओडिशा 5,739  6,142

     9 राज्यों में कम हुईं मौतें

    सड़क हादसों को कम करने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। हालांकि, इसके बावजूद कई राज्यों में दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि, 9 राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं को हुई मौतों में कमी देखने को मिली है। इस लिस्ट में केरल और गुजरात का नाम भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें- Video: रिएलिटी शो डांसर की बेंगलुरु में दर्दनाक मौत, कार से उतरते ही ट्रक ने कुचला