2023 में दुनिया में पांच वर्ष से कम उम्र के दस लाख बच्चों की हुई मौत, दूसरे स्थान पर है भारत
एक नए अध्ययन के अनुसार, 2023 में दुनिया भर में लगभग 10 लाख बच्चों की मौत पांच साल की उम्र से पहले हो गई। कुपोषण, कम वजन और कमजोरी इसके मुख्य कारण थे। ...और पढ़ें

2023 में दुनिया में पांच वर्ष से कम उम्र के दस लाख बच्चों की हुई मौत (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को लेकर एक नए अध्ययन से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। साल 2023 में दुनिया भर में करीब 10 लाख बच्चों की पांच साल की उम्र पूरी होने से पहले ही मौत हो गई। इसके लिए कुपोषण, कम वजन, ठिगना होना और कमजोरी जैसी मुख्य वजहें बताई गई हैं। इनमें से एक लाख से अधिक मौतें भारत में हुईं।
द लैंसेट चाइल्ड एंड एडोलसेंट हेल्थ जर्नल मतें प्रकाशित अध्ययन के नतीजों से जाहिर होता है कि बच्चे के विकास में नाकामी के कारण इस आयु वर्ग के बच्चों की हुई मौतों की सबसे अधिक संख्या नाइजीरिया में रही। दूसरे स्थान पर भारत रहा, जहां एक लाख से ज्यादा मौतें हुईं। जबकि 50 हजार से ज्यादा मौतों के साथ कांगो तीसरे स्थान पर रहा।
शोधकर्ताओं के अनुसार, बाल विकास विफलता से कई बीमारियों से मौत और दिव्यांगता का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारियों में श्वसन तंत्र में संक्रमण, डायरिया, मलेरिया और खसरा शामिल हैं।
दुनिया में तीन शीर्ष देश
- नाइजीरिया-1,88,000 मौतें
- भारत-1,00,000 से ज्यादा
- कांगो- 50,000 से अधिक
पुतिन के प्लेन में क्यों लिखा होता है 'РОССИЯ', क्या है इसका मतलब? एक-एक शब्द का है ये अर्थ

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।