Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लिखा ये पोस्ट

    Updated: Wed, 19 Nov 2025 09:38 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 'भारत की लौह महिला' के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 और 1980 से 1984 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

    Hero Image

    (फोटो- सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 108वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक संदेश पोस्ट करते हुए कहा, "पूर्व PM श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि।"

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत की लौह महिला' के नाम से प्रसिद्ध इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद, (वर्तमान प्रयागराज) उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ थीं जो भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को उनकी 108वीं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

    आखिरी बलिदान लाखों सलाम

    वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी देश की पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स किए एक पोस्ट में कहा कि इंदिरा गांधी की शानदार और जोशीली लीडरशिप, जिसमें उन्होंने जबरदस्त राजनीतिक हिम्मत दिखाई, हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी। उनके पक्के इरादे और जनता की सेवा के लिए जिंदगी भर के समर्पण ने भारत की तरक्की के सफर पर एक अमिट छाप छोड़ी है। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उनका आखिरी बलिदान लाखों सलाम का हकदार है। उनकी जयंती पर, हम उनकी हमेशा रहने वाली विरासत को आदर के साथ श्रद्धांजलि देते हैं।


    कब से कब तक संभाला पद

    बता दें कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जवाहरलाल नेहरू की इकलौती संतान थीं और बचपन से ही स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी रहीं। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 को अपनी हत्या तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

    इंदिरा गांधी को ‘आयरन लेडी’ के नाम से भी जाना जाता है। उनके कार्यकाल में 1971 का भारत-पाक युद्ध और बांग्लादेश का निर्माण, बैंक राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति की शुरुआत और परमाणु परीक्षण जैसे कई ऐतिहासिक फैसले हुए। 31 अक्टूबर 1984 को उनके ही अंगरक्षकों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। उस समय वे देश की प्रधानमंत्री थीं।