Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घाना की संसद को पीएम मोदी ने किया संबोधित, बोले- दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध; जानिए क्यों अहम है ये दौरा

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 05:57 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घाना यात्रा जो पिछले 30 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है महत्वपूर्ण है। घाना पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी ने घाना की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र हमारे लिए एक संस्कार है।

    Hero Image
    पिछले 30 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली घाना यात्रा है (फोटो: स्क्रीनग्रैब)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को घाना पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पिछले 30 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली घाना यात्रा है। पीएम मोदी ने घाना की संसद को भी संबोधित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम ने कहा कि मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र हमारे लिए सिस्टम नहीं, संस्कार है। पीएम ने देशवासियों की तरफ से आभार जताते हुए कहा कि कल शाम का अनुभव बहुत ही मार्मिक था, मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति जॉन महामा से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करना सम्मान की बात है। भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से मैं इस सम्मान के लिए घाना के लोगों को धन्यवाद देता हूं।

    पीएम बोले- सम्मानित महसूस कर रहा

    पीएम मोदी ने कहा, 'दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रतिनिधि के रूप में मैं अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों की सद्भावना और शुभकामनाएं लेकर आया हूं। घाना को सोने की भूमि के रूप में जाना जाता है, न केवल आपकी धरती के नीचे छिपी हुई चीजों के लिए बल्कि आपके दिल में मौजूद गर्मजोशी और ताकत के लिए भी।'

    उन्होंने कहा कि 'मैं घाना गणराज्य की संसद को संबोधित करके बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहा हूं। घाना में होना सौभाग्य की बात है, यह एक ऐसी भूमि है जो लोकतंत्र की भावना को प्रसारित करती है।'

    वैश्विक शासन में सुधारों का जिक्र

    पीएम मोदी बोले, 'भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे लिए लोकतंत्र एक व्यवस्था नहीं है, बल्कि संस्कार है। भारत में 2,500 से ज़्यादा राजनीतिक दल हैं, 20 अलग-अलग पार्टियाँ अलग-अलग राज्यों पर शासन करती हैं, 22 आधिकारिक भाषाएँ हैं, हज़ारों बोलियाँ हैं। यही वजह है कि भारत आने वाले लोगों का हमेशा खुले दिल से स्वागत किया जाता है।'

    पीएम ने कहा कि 'दुनिया जलवायु परिवर्तन, महामारी, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा जैसे नए और जटिल संकटों का भी सामना कर रही है। पिछली सदी में बनाए गए संस्थान जवाब देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बदलती परिस्थितियों में वैश्विक शासन में विश्वसनीय और प्रभावी सुधारों की आवश्यकता है। हमें गर्व है कि अफ्रीकी संघ हमारी अध्यक्षता के दौरान जी20 का स्थायी सदस्य बना।'

    यह भी पढ़ें: हरे रामा-हरे कृष्णा सुन PM मोदी बजाने लगे ताली, घाना पहुंचने पर बच्चों ने ऐसे किया स्वागत

    comedy show banner
    comedy show banner