Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़ से बचाया गया हाथी का बच्चा, लेकिन मां ने अपनाने से कर दिया इनकार; देखिए फिर क्या हुआ...

    Updated: Sun, 12 Oct 2025 05:01 PM (IST)

    एक 15 दिन के हाथी के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे बाढ़ से बचाया गया था। वन अधिकारियों ने उसे उसकी माँ से मिलाने की कोशिश की, लेकिन माँ ने उसे स्वीकार नहीं किया। बाद में, बच्चे को विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया। लोग वन विभाग के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।

    Hero Image

    भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया वीडियो (फोटो: स्क्रीनग्रैब)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक हाथी के बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बच्चे को बाढ़ से बचाया गया था। यह हाथी का बच्चा महज 15 दिन का है। वन अधिकारियों ने रेस्क्यू के बाद जब हाथी के बच्चे को उसकी मां से मिलाने की कोशिश की गई, तो उसने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया 29 सेकेंड की इस क्लिप में हाथी के बच्चे को पिकअप ट्रक से उतारा जा रहा है। इस बच्चे को उसकी मां द्वारा ठुकराए जाने के बाद उसके नए घर में शिफ्ट किया गया है।

    भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

    भारतीय वन सेवा के अधिकारी परवीन कासवान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'हाल ही में एक अन्य जिले में आई बाढ़ के दौरान नदी से 15 दिन के एक हाथी के बच्चे को बचाया गया। उसकी मां से मिलाने के असफल प्रयासों के बाद अंतिम उपाय के रूप में वह हमारे एक पिलखाना में विशेषज्ञों की देखरेख में है।'

     

    उन्होंने लिखा कि यह बच्चा बेहद स्वस्थ है और पूरी तरह से सक्रिय है। उन्होंने कहा कि वह अच्छा रिस्पॉन्स दे रहा है। इस वीडियो को अब तक 47 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने हाथी के बच्चे की जान बचाने के लिए वन अधिकारियों की प्रतिबद्धता की सराहना की। कई लोगों को उस पर तरस भी आया।

    एक यूजर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'एक और जान बचाने के लिए टीम को सलाम।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस उम्र में मां से दूर रहना इस बच्चे के लिए काफी कठिन होगा। आपकी टीम की देखरेख में वह इससे उबर तो जाएगा, लेकिन उसका जख्म हमेशा के लिए रह जाएगा'

    यह भी पढ़ें: जब मस्ती करने नदी में उतर गया हाथी, देखने के ल‍िए लग गई लोगों की भीड़