रशियन महिला ने बताया इंडियन लड़कों से क्यों करनी चाहिए शादी? गिनाए तीन खास कारण
एक रूसी महिला सेनिया च्वरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने एक भारतीय व्यक्ति से शादी करने के तीन कारण बताए। आध्यात्मिक ट्रेनिंग के लिए भारत आई इस रूसी महिला को भारत की खुशबू और मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज ने आकर्षित किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय शख्स से शादी कर ली।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में रहने वाली एक रूसी महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने भारतीय शख्स से शादी करने के लिए कारण बताए हैं। ये वीडियो वायरल हो चुका है।
सेनिया च्वरा नाम की यह महिला पहले कुछ हफ्तों के लिए आध्यात्मिक ट्रेनिंग के लिए भारत आई थी, लेकिन भारत की खुशबू और मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज सुनकर उसने यहीं रहने का फैसला किया। इतना ही नहीं उसने भारतीय शख्स से शादी भी कर ली।
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
रूसी महिला ने सोशल मीडिया पर 'मैंने भारतीय शख्स से शादी क्यों की, 3 कारण' नाम के टाइटल के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति और बच्चों के साथ दिख रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "दुनिया के सबसे अच्छे पति, मैं आपसे प्यार करती हूं।"
किन कारणों से की भारतीय शख्स से शादी?
उन्होंने तीन कारण बताते हुए कहा, "वह मेरे लिए खाना बनाते हैं। वह सुंदर बच्चे पैदा करते हैं। वह हमेशा मेरा ख्याल रखते हैं और मुझसे प्यार करते हैं।"
यह पहली बार नहीं है, जब किसी विदेशी महिला ने भारतीय शख्स से शादी की हो या फिर देश में रहने के अपने अनुभव शेयर किए हों। इससे पहले क्रिएटर क्रिस्टन फिशर ने उन 10 तरीकों की लिस्ट दी थी, जिनसे उनकी जिंदगी बदल गई। वो 4 साल पहले भारत आई थीं।
उन्होंने बताया, 'शाकाहारी बनना, भरतीय खाना बनाना सीखना और खरीदारी करते समय मोलभाव करना। ये उन तरीकों में शामिल है, जिनसे उनका जीवन समृद्ध बना।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।