Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता में लड़की से दरिंदगी, ट्यूशन के लिए घर से निकली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म; 3 गिरफ्तार

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 10:00 PM (IST)

    कोलकाता के दमदम में 14 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में संजू साहा, विक्की पासवान और राजेश पासवान नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छात्रा को जबरन ई-रिक्शा में बिठाकर एक घर में ले जाया गया था, जहां उसके साथ यह जघन्य अपराध हुआ।

    Hero Image

    ट्यूशन के लिए घर से निकली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कोलकाता के दमदम इलाके में 14 साल की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सातवीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा शनिवार शाम को ट्यूशन पढ़ने गई थी, जब यह घटना घटी। गिरफ्तार तीनों आरोपितों के नाम संजू साहा, विक्की पासवान और राजेश पासवान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि पीडि़ता लड़की इसमें से एक आरोपित को जानती थी। वे कुछ देर के लिए एक पार्क में थे, जिसके बाद दो और लोग वहां आ गए। आरोप के मुताबिक, इसके बाद तीनों आरोपितों ने लड़की को जबरन एक ई-रिक्शा में बिठाकर दमदम के मोतीलाल कालोनी स्थित एक घर में ले गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घर पर उसे प्रताडि़त किया गया और सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

    माता-पिता को बताई घटना

    लड़की किसी तरह भागने में सफल रही और रात में अस्थिर हालत में घर लौटी। फिर उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने दमदम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत सामूहिक दुष्कर्म और जबरन बंधक बनाने सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

    आरोपियों को अदालत में किया गया पेश

    रविवार को तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से साहा को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में जबकि विक्की व राजेश पासवान को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, घटना के विरोध में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह दमदम थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।