'मैं वापस नहीं जाऊंगा, वहां समलैंगिकता मान्य नहीं...', गुजरात में पकड़ा गया HIV+ सीरियाई नागरिक
Gujarat Police Arrested Syrian Man: गुजरात पुलिस ने एक सीरियाई नागरिक, जबलेह, को वीजा खत्म होने के बावजूद भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह एक भारतीय व्यक्ति के साथ समलैंगिक संबंध में था और दोनों एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। जबलेह ने सीरिया वापस जाने से इनकार कर दिया है, क्योंकि वहां समलैंगिकता अवैध है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

गुजरात पुलिस ने सीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लाल किले के सामने हुए बम धमाके के बाद पूरे देश में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ गई है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, पुलिस ने अवैध शरणार्थियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गुजरात पुलिस ने सीरिया से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहा है।
पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय सीरियाई नागरिक गुजरात के खंभालिया में रहने वाले एक भारतीय के साथ समलैंगिक रिश्ते में है। दोनों एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इन दोनों के संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
सीरियाई नागरिक की पहचान जबलेह के रूप में हुई है। गुजरात पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर सीरियाई नागरिक को हिरासत में लिया है। उसके पास 3 पासपोर्ट मिले हैं, लेकिन उसका वीजा 2 साल पहले ही खत्म हो चुका था।
पुलिस की जांच में पता चला है कि जबलेह स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था। उसने राजकोट के एक विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और कम्प्यूटर साइंस से स्नातक की डिग्री हासिल की। 14 मार्च 2020 को जबलेह का वीजा खत्म हो गया था। उसने वीजा रिन्यू करवाया, जो 5 जुलाई 2023 तक वैध था।
डेटिंग ऐप से बनाया रिश्ता
पुलिस के अनुसार,
वीजा खत्म करने होने के बाद जबलेह डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बनाई और खंभालिया के 33 वर्षीय व्यक्ति के साथ संपर्क में आ गया। दोनों के बीच संमलैंगिक संबंध बने और फिर खंभालिया के व्यक्ति ने जबलेह को अपने घर में शरण दे दी। उसका एक स्कूल भी है, जिसमें जबलेह हाथ बटाता है।
वापस जाने से किया मना
पुलिस की पूछताछ में जबलेह ने अपने देश वापस जाने से साफ मना कर दिया। जबलेह का कहना है कि सीरिया में समलैंगिकता को अवैध माना जाता है और यहां वो अपने पार्टनर के साथ खुश है। इसलिए वो वापस नहीं जाना चाहता है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट की धारा 14(ए) और 14 (सी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों के सोशल मीडिया एप समेत बैंक अकाउंट भी खंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस दोनों के मोबाइल रिकॉर्ड भी चेक कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।