Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Trump Tariff: अमेरिका को सताने लगा भारत का साथ छूटने का डर, घर में ही ट्रंप का विरोध; एक्सपर्ट ने भी सुनाया

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 05:30 PM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को लेकर उनकी आलोचना हो रही है। निक्की हेली और जेफ्री सैक्स जैसे समर्थकों ने भी इस फैसले को गलत बताया है। हेली ने कहा कि भारत से संबंध खराब होने पर चीन फायदा उठा सकता है। सैक्स ने कहा कि टैरिफ से ब्रिक्स देशों को मजबूती मिलेगी और भारत का अमेरिका पर भरोसा कम होगा।

    Hero Image
    भारत पर टैरिफ थोपकर घर में ही घिरे ट्रंप।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत पर थोपे गए 50 प्रतिशत टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की किरकिरी होने लगी है। उनके समर्थक ही अब उनके आलोचक बन गए हैं। सयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत और रिपब्लिकन सहयोगी निक्की हेली और अमेरिका के अर्थशास्त्री प्रोफेसर जेफ्री सैक्स ने ट्रंप अगर इसी तरह का बर्ताव करते रहे तो भारत का साथ छूट जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निक्की हेली ने कहा कि अमेरिका के रिश्ते अगर भारत से खराब होंगे तो चीन इसका फायदा उठा लेगा। वह भारत को अमेरिका के खिलाफ उकसा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर अमेरिका एशिया में चीन को चुनौती नहीं दे पाएगा।

    'भारत के साथ न हो चीन जैसा बर्ताव'

    उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप को ये समझना होगा कि अमेरिका का दुश्मन चीन है न कि भारत। ऐसे में भारत के साथ चीन जैसा बर्ताव करने की कोई जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं निक्की हेली ने यहां तक कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच संबंध टूटने की कगार पर हैं और अमेरिका को भारत के साथ संबंधों को वापस पटरी पर लाना ही होगा।

    'भारत का साथ बेहद जरूरी'

    न्यूज वीक मैग्जीन में लिखे एक लेख में निक्की हेली ने कहा, एशिया में शांति बनाए रखने के लिए भारत का साथ बेहद जरूरी है। मिडिल ईस्ट में भारत के बढ़ते प्रभाव का फायदा अमेरिका को भी मिल सकता है।

    प्रोफेसर सैक्स ने क्या कहा?

    जेफ्री सैक्स ने निक्की हेली मिलता ही तर्क दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर बेवकूफी की है। इससे अमेरिका पर भारत का भरोसा घटा है। ट्रंप के इस कदम ने ब्रिक्स देशों को और मजबूती दी है और अब भारत, रूस और चीन के ज्यादा करीब हो गया है।

    उन्होंने ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि भारत पर टैरिफ थोपना कोई रणनीतिक नहीं बल्कि एशिया में सबसे अहम साझेदार के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचाने की साजिश है। इसका असर दूर तक और देर तक रहेगा। भारत जैसे देश के साथ अमेरिका अपने रणनीतिक और कूटनीतिक रिश्ते मजबूत कर रहा था लेकिन भारत के पीछे पड़कर ट्रंप ने रातोंरात सभी कोशिशों पर पानी फेर दिया।

    सैक्स ने आगे कहा कि अब चाहे ट्रंप टैरिफ को हटा भी लें तो भी फर्क नहीं पड़ने वाला क्योंकि अमेरिका को लेकर भारत ने सबक सीख लिया है कि अब अमेरिका पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

    यह भी पढ़ें- झूठ बोलने में सबके बाप हैं डोनाल्ड ट्रंप... अमेरिकी दूतावास ने ही खोल दी अपने राष्ट्रपति की पोल

    comedy show banner