असम में उल्फा-आई का सुरक्षा बलों के कैंप पर हमला, तीन जवान घायल
असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथर में उल्फा (आई) के उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के शिविर पर हमला किया, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। सेना और पुलिस ने मिलकर उग्रवादियों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमला ट्रक से किया गया था। उल्फा-आई ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, और कहा है कि यह हमला उनकी सैन्य शाखा द्वारा किया गया।

उल्फा आई का आर्मी कैंप पर हमला।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथर इलाके में शुक्रवार तड़के सुरक्षा बल के शिविर पर प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) उग्रवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि सेना और पुलिस ने उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। जिस क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया गया वह असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच अंतरराज्यीय सीमा के करीब है।
काकोपाथर कंपनी के ठिकाने पर गोलीबारी
रक्षा प्रवक्ता ने बताया, रात करीब 12.30 बजे, अज्ञात उग्रवादियों ने चलती गाड़ी से काकोपाथर कंपनी के ठिकाने पर गोलीबारी की। सेना के जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद उग्रवादी भाग गए। पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने क्या किया दावा?
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि हमला ट्रक से किया गया, जिसके पड़ोसी राज्य में चले जाने का संदेह है। प्रतिबंधित उल्फा-आइ ने बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है। दावा किया कि यह हमला विद्रोही संगठन की सैन्य शाखा द्वारा किया गया था।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें: 'असम में रह गए अब केवल 40 प्रतिशत हिंदू', CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा; घुसपैठियों को बताया कारण
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।