Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पश्चिम बंगाल में SIR की तैयारियां तेज, 8 अक्टूबर को अधिकारियों संग होगी उप चुनाव आयुक्त की बैठक

    Updated: Sat, 04 Oct 2025 11:02 PM (IST)

    केंद्रीय चुनाव आयोग दुर्गापूजा के बाद बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों में जुटा है। उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती और सीमा खन्ना कोलकाता आकर जायजा लेंगे। वे 8 अक्टूबर को चुनाव अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। आयोग ने जिलाधिकारियों से बूथ स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति में नियमों के उल्लंघन पर रिपोर्ट मांगी है। भाजपा ने भी नियुक्तियों में अनियमितता का आरोप लगाया है।

    Hero Image
    पश्चिम बंगाल में भी एसआईआर की तैयारियां तेज। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। केंद्रीय चुनाव आयोग ने दुर्गापूजा बीतते ही बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के अंतिम चरण की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसका जायजा लेने उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती अन्य शीर्ष अधिकारी सीमा खन्ना के साथ आगामी मंगलवार को कोलकाता आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयोग सूत्रों के अनुसार दोनों आठ अक्टूबर को राज्य के समस्त चुनाव अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से जरुरी बैठक करेंगे। बैठक में समस्त जिला चुनाव अधिकारियों व निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को शामिल होने को कहा गया है।

    जिलाधिकारियों से चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

    चुनाव आयोग ने जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों से बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति में नियमों के उल्लंघन पर रिपोर्ट मांगी है।

    बीएलओ की नियुक्ति प्रक्रिया का होगा सत्यापन

    आरोप है कि इन पदों पर स्थाई सरकारी कर्मचारियों के बदले व्यापक तौर पर तृणमूल नेताओं की नियुक्ति की गई है। आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को प्रत्येक बूथ में बीएलओ की नियुक्ति प्रक्रिया का सत्यापन करने का निर्देश दिया है।

    लगभग 4,500 बीएलओ की नियुक्ति को लेकर पहले ही सवाल उठ चुके हैं। भाजपा ने भी आरोप लगाया है कि नियुक्तियों में नियमों का पालन नहीं किया गया।