मॉर्निंग वॉक पर गई महिला के साथ युवक ने की अभद्रता, पुलिस ने दर्ज की FIR
मॉर्निंग वॉक पर गई एक महिला के साथ एक युवक ने अभद्रता की। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
-1762214989120.webp)
महिला के साथ युवक ने की अभद्रता।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में शनिवार को अपने कुत्ते के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। घटना इंदिरानगर थाना क्षेत्र की सुबह करीब 11.57 बजे की है।
महिला की शिकायत के अनुसार, लगभग 30 साल का काले बालों वाला, भूरे रंग की पोलो शर्ट और ग्रे जिप-अप शॉर्ट्स पहने एक अज्ञात युवक पीछे से उसके पास आया। शिकायत में कहा गया है कि उसने मैडम कहकर पुकारा और जब वह मुड़ी, तो उस व्यक्ति ने कथित तौर पर अपना शरीर नंगा कर लिया और उसके सामने हस्तमैथुन करने लगा।
महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके व्यवहार से हैरान होकर, वह तुरंत घर वापस भागी और बाद में अपनी बहन को बताया, जिसने बाद में अपनी सहेली को बताया। इसके बाद, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बीएनएस के तहत केस दर्ज किया
इंदिरानगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सार्वजनिक अभद्रता और यौन उत्पीड़न के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।