Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Top News: संसद में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल, सेना ने लश्कर कमांडर उजैर खान को किया ढेर; पढ़ें टॉप खबरें

Know Top 05 News Stories 19 September 2023 आज नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया है। इस बिल में लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई। इस बिल को 128वें संविधान संशोधन विधेयक के तहत पेश किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बीते बुधवार शुरू हुई मुठभेड़ आज समाप्त हो गई। सेना ने लश्कर कमांडर उजैर खान को मार गिराया।

By Shashank MishraEdited By: Shashank MishraUpdated: Tue, 19 Sep 2023 05:25 PM (IST)
Hero Image
Top 05 News 19 September 2023: आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मंगलवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया।

इस विधेयक में प्रावधान है कि लोकसभा, दिल्ली विधानसभा और सभी राज्यों के विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगी। यानी कि महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित होंगी। इस ऐतिहासिक बदलाव के बाद से सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेंगी।

वहीं जम्मू-कश्मीर के कोकरनाग के घने जंगलों में सात दिन तक चली मुठभेड़ मंगलवार को समाप्त हो गई, हालांकि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। कश्मीर रेंज के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षबलों ने लश्कर कमांडर उजैर खान को मार गिराया है। इससे पहले सोमवार को मुठभेड़ स्थल से दो शव बरामद हुए थे, जिनमें एक शव लापता जवान प्रदीप सिंह का है

पढ़ें आज की टॅाप 05 खबरें:

1. Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक से क्या होगा बदलाव? जानिए बिल से जुड़ी पांच महत्वपूर्ण बातें

संसद के विशेष सत्र (Parliament Special Session) के दूसरे दिन नई संसद में महिलाओं से जुड़ा ऐतिहासिक बिल पेश किया गया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में मंगलवार को महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पेश किया। इस विधेयक के कानून में बदलने के बाद सदन में महिलाओं की 33 प्रतिशत अनिवार्यता हो जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

2. सेना ने मार गिराए अनंतनाग के 'नाग', मुठभेड़ में उजैर खान समेत दो आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बीते बुधवार शुरू हुई मुठभेड़ आज समाप्त हो गई। सेना ने लश्कर कमांडर उजैर खान को मार गिराया है साथ ही उसके पास से मिले हथियारों को जब्त कर लिया है। कश्मीर रेंज के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अभी तलाशी अभियान जारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

3. Signature Global ने Anchor Investors से जुटाए 318.5 करोड़, कल बाजार में आ रहा है कंपनी का IPO

रियल्टी फर्म सिग्नेचर ग्लोबल (Signature Global) कल बुधवार 20 सितंबर को बाजार में अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) लाने जा रही है। इससे एक दिन पहले यानी आज सिग्नेचर ग्लोबल ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसने नोमुरा सहित एंकर इंवेस्टर से 318.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

4. World Cup 2023 का रोमांच होगा दोगुना, थलाइवा Rajinikanth की होगी एंट्री, जय शाह ने सुपरस्टार को दिया खास तोहफा

वनडे विश्व कप 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आज से ठीक 16 दिन बाद विश्व कप का आगाज भारत की मेजबानी में होना है। इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। बता दें कि वनडे विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के साथ ही करेगा। इस टूर्नामेंट का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है। यहां पढ़ें पूरी खबर

5. PM ट्रूडो के बयान पर भारत का एक्शन, कनाडा के उच्चायुक्त को पांच दिन के अंदर देश छोड़ने का आदेश

भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में तल्खियां बढ़ चुकी है। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत के खिलाफ बयान दिया। इसके अलावा, हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ बताकर कनाडा ने भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। बुधवार को भारत ने भी कनाडा सरकार को करारा जवाब दिया।

ये भी पढ़ें: 'हम महिला आरक्षण बिल के खिलाफ हैं', Women Reservation Bill पर बोले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, बताई ये वजह?

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा,"पीएम ट्रूडो आरोप निराधार हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम द्वारा दिए गए ऐसे बयान खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की एक कोशिश है, जिसे कनाडा में आश्रय मिलता रहा है।" यहां पढ़ें पूरी खबर