पुतिन के प्लेन में क्यों लिखा होता है 'РОССИЯ', क्या है इसका मतलब? एक-एक शब्द का है ये अर्थ
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान, उनके विमान पर लिखे शब्द 'РОССИЯ' ने सबका ध्यान खींचा। यह रूस के नाम की साइरिलिक लिपि है, जो द ...और पढ़ें

पुतिन के विमान पर लिखा POCCNR क्या है (फोटो सोर्स- पीटीआई)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। जैसे ही उनका एयरक्राफ्ट दिल्ली में उतरा, लोगों का ध्यान विमान पर लिखे एक शब्द पर गया, जो दूर से 'POCCNR' जैसा दिखता है। दरअसल, यह रूस के नाम 'РОССИЯ' की साइरिलिक लिपि है, जिसे कई लोग पहली नजर में पहचान नहीं पाते।
पुतिन के विमान पर क्या लिखा होता है?
पुतिन के आधिकारिक विमान पर बड़े अक्षरों में 'РОССИЯ' लिखा होता है। इसके पीछे ये कारण हैं:-
- यह बताने के लिए कि विमान रूसी संघ (Russian Federation) का आधिकारिक राज्य विमान है।
- कई देशों की तरह रूस भी अपने सरकारी या राष्ट्रपति के विमान पर देश का नाम लिखता है,यह अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का हिस्सा है।
- यह शब्द साइरिलिक लिपि में लिखा जाता है, जो रूस की आधिकारिक लिपि है।
- यह विमान स्पेशल फ्लाइट डिटैचमेंट 'Rossiya' का है, जो राष्ट्रपति और शीर्ष नेतृत्व को ले जाने का काम करता है।
'POCCNR' जैसा क्यों दिखता है?
साइरिलिक के कई अक्षर अंग्रेजी के अक्षरों से मिलते-जुलते दिखते हैं। इसी वजह से РОССИЯ दूर से 'POCCNR' जैसा दिख सकता है।
साइरिलिक अक्षरों का मतलब
- Р = R
- О = O
- С = S
- С = S
- И = I
- Я = Ya (जो उल्टा R जैसा लगता है)
इसलिए РОССИЯ का सीधा अर्थ 'Russia' है।
समिट में क्या होगा?
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन मुद्दों पर बात करेंगे:-
- रक्षा और सुरक्षा सहयोग
- ऊर्जा और तेल साझेदारी
- व्यापार और आर्थिक संबंध
- न्यूक्लियर और रणनीतिक तकनीकी सहयोग
- वैश्विक कूटनीति और भू-राजनीतिक मुद्दे
Aurus Senat छोड़ फॉर्च्यूनर में साथ बैठे मोदी-पुतिन, क्या है इस सीन का चीन कनेक्शन?

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।