Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिया संगीतकार अभिजीत मजूमदार कोमा में, स्वास्थ्य मंत्री बोले- जरूरत पड़ी तो दिल्ली एम्स लाया जाएगा

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 11:00 AM (IST)

    प्रसिद्ध ओडिया संगीतकार अभिजीत मजूमदार अभी भी कोमा में हैं और उनकी हालत नाज़ुक है। ओडिशा सरकार उनके इलाज का खर्च उठाएगी और दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से सलाह लेगी। मजूमदार पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और वर्तमान में वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है और उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है।

    Hero Image
    कोमा में ओडिया संगीतकार अभिजीत मजूमदार। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। प्रसिद्ध ओडिया संगीतकार अभिजीत मजूमदार अभी भी कोमा में हैं और उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। जरूरत पड़ने पर उन्हें उन्नत उपचार के लिए दिल्ली एम्स ले जाने पर विचार किया जा रहा है।

    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश माहलिग ने रविवार को भुवनेश्वर एम्स का दौरा किया और मजूमदार की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर डॉक्टरों और परिवार के सदस्यों से चर्चा की।

    उन्होंने आश्वासन दिया कि ओडिशा सरकार सभी चिकित्सा खर्च वहन करेगी और उनके इलाज के लिए विशेष मेडिकल टीम की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञ उपचार के लिए दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से भी परामर्श किया जाएगा।

    पूर्व से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

    जानकारी के मुताबिक, मजूमदार लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिनमें हाई ब्लड प्रेशर, हाइपोथायरॉयडिज्म और क्रॉनिक लिवर डिजीज शामिल हैं। इसी दौरान वे कोमा में चले गए हैं।

    वर्तमान में वे वेंटिलेटर पर हैं। अभी तक उनके अंग सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं, हालांकि डॉक्टरों ने विटामिन की कमी पाई है। वे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

    स्थिति स्थिर लेकिन गंभीर

    मजूमदार का इलाज जारी है।उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ है। अगर स्थिति गंभीर हुई तो उन्हें उन्नत इलाज के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट किया जाएगा।

    स्वास्थ्य मंत्री मुकेश माहलिग ने कहा कि डॉक्टरों से चर्चा करने के बाद हमने पाया कि सारे उपचार सही प्रोटोकॉल के तहत किए जा रहे हैं।

    अभी तक उनके अंग ठीक से काम कर रहे हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है और हम दिल्ली एम्स की टीम से भी परामर्श करेंगे। मैंने निर्देश दिया है कि विशेष डॉक्टरों की टीम उनका इलाज शुरू करे और हमें उम्मीद है कि वे जल्द स्वस्थ होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें