Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भुवनेश्वर में एम्स कर्मचारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    By Sheshnath RaiEdited By: Piyush Pandey
    Updated: Mon, 13 Oct 2025 11:38 AM (IST)

    भुवनेश्वर में एक एम्स कर्मचारी सुधांशु खुंटिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह ड्यूटी पर जा रहे थे तभी उन पर हमला हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। सुधांशु पर तीन गोलियां चलाई गईं, जिससे उनकी अस्पताल में मौत हो गई। इलाके में तनाव है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    Hero Image

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर में सोमवार तड़के एक एम्स कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना उस समय हुई जब एम्स कर्मचारी आज सुबह अपने घर से ड्यूटी जा रहा था।

    आरोपी द्वारा कई गोली मारे जाने की सूचना है। घटनास्थल पर जोन एसीपी एवं थाना अधिकारी पहुंचकर छानबीन शुरू किए हैं। इस हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद होने की बात पता चली है। मृतक एम्स कर्मचारी का नाम सुधांशु खुंटिया है, जो भुवनेश्वर एम्स में लैब असिस्टेंट के रूप में कार्यरत थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुधांशु जब अपने दोपहिया वाहन से सोमवार सुबह अस्पताल की ओर जा रहे थे, तभी आरोपियों उनके ऊपर तीन राउंड गोली चलाई। एक गोली उनके बाएं निचले छाती पर लगी, जिससे उनका वाहन नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर स्थिति में एम्स भुवनेश्वर ले गए, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    गोलीबारी से इलाके में हड़कंप

    गोलीबारी के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और सुधांशु के भाई ने इस घटना के पीछे अन्य एक व्यक्ति पर संदेह कर भुजाली से हमला करने की भी सूचना मिली है।

    आगे की हिंसा रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचाए गई है। सूत्रों ने बताया कि हमलावर कुछ दिनों से मृतक का पीछा कर रहे थे और उसके दैनिक मार्ग और समय का अध्ययन करने के बाद ही यह हमला किया।

    प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि हत्या मृतक के पैतृक संपत्ति विवाद के कारण हुई हो सकती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद में शामिल प्रतिद्वंदी समूह ने इस गोलीकांड को अंजाम देने के लिए स्थानीय बदमाशों को काम पर रखा या उनका सहयोग लिया हो सकता है।

    वहीं, खंडगिरी पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आसपास की सड़कों के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।