Odisha Crime: देवगढ़ में लूटपाट के मामले में 2 युवक गिरफ्तार, अलग-अलग वारदातों में लाखों रुपये की लूटी थी नकदी
देवगढ़ जिले में पुलिस के बारकोट थाना अंचल में हुए राहजनी और लूट मामले में पुलिस ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट फॉरवर्ड किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसके बाद उन्होंन अपने गुनाह को स्वीकार कर लिया।

देवगढ़, जागरण संवाददाता। ओडिशा के देवगढ़ जिले में पुलिस के बारकोट थाना अंचल में हुए राहजनी और लूट मामले में पुलिस ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट फॉरवर्ड किया है। इससे पहले सोमवार दोपहर 1 बजे देवगढ़ आदर्श थाना में देवगढ़ एसडीपीओ ए बेऊरिया ने प्रेसमीट कर घटना की जानकारी दी थी।
सूचना अनुसार मामला 2 मार्च की सुबह पौने ग्यारह बजे के आस-पास का है, जब बारकोट थाना झुमपुरा गांव के गंगाधर साहू बिस्कुट और कुरकुरे बेच कर बारकोट लौट रहा था। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के तालबहाली चौक के पास २ नकाबपोश लोगों ने उसको रोका और उसके पास से 20 हजार रुपए लूट कर रफ्फू चक्कर हो गए।
बाइक के नंबर से पकड़े गए आरोपी
इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यख्य दर्शी ने लूट का माजरा देख कर आरोपितों के बाइक नंबर नोट कर लिया था। इधर गंगाधर ने बारकोट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसपर पुलिस ने छानबीन शुरू की थी।
प्रत्यक्षदर्शी द्वारा दिए गए बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने देवगढ़ थाना कांग्रेसपुर गांव के बलराम पात्र (31) और कालिया उर्फ रमाकांत पात्र (28) को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर वारदात को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया था।
आरोपियों ने कबूला गुनाह
पुलिस ने उसके पास से 16 हजार नगद,बाइक, एक कटार,10 रुपए के नोट के 2 बंडल,एक पॉलीथिन में 2 हजार नगद और भारत फाइनेंस का स्टांप बरामद किया था। इन दोनों आरोपितों ने 4 जुलाई 2022 को देवगढ़ थाना अंचल से भुजाली दिखाकर एक राहगीर से 3 लाख 46 हजार लूटने(देवगढ़ पुलिस केस नंबर- 512) और 2 जनवरी 2023 को एक राहगीर से 76893 रुपया लूटने (देवगढ़ पुलिस केस नंबर 2) की बात स्वीकार की थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।