Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ओडिशा के कलाकार सुदर्शन पटनायक ने दी अनूठी बधाई

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 10:09 AM (IST)

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा आयोजित महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 में भारत की जीत पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बधाई दी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इसे नारीशक्ति की विजय बताया। सुदर्शन पटनायक ने रेत कला से टीम को बधाई दी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्वकप जीतकर इतिहास रचा, दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत ने यह गौरव हासिल किया। यह भारत का पांचवां आईसीसी विश्वकप खिताब है।

    Hero Image

    सुदर्शन पटनायक की बनाई हुई कलाकृति

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा आयोजित महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 में जीत के लिए भारत की महिला टीम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बधाई दी है।

    मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन पर पूरे देशवासियों ने गर्व व्यक्त किया है और नेताओं ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 जीतने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। यह भारतीय नारीशक्ति के लिए पहला विश्वकप विजय है और पूरा देश पहले से भी ज्यादा जोश के साथ जयघोष कर रहा है। यह रात इतिहास में दर्ज हो गई और हमें इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर रेत कला बनाकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में जीत की बधाई दी।

    सुदर्शन पटनायक की इस कलाकृति को देखने के लिए सुबह सुबह सी-बीच घुमने आए पर्यटकों में काफी उत्साह देखा गया। लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद करते नजर आए।

    उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार रात वह कर दिखाया जो 52 वर्षों के इतिहास में कभी संभव नहीं हुआ था।भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्वकप जीतकर लंबे इंतजार का अंत कर दिया।

    इसके साथ ही 1983 में कपिल देव की अगुवाई में पुरुष टीम की ऐतिहासिक विश्वकप जीत की तरह भारतीय महिला टीम ने भी विश्व मुकुट जीतकर नया अध्याय जोड़ा है। महिला क्रिकेट में यह भारत के लिए एक क्रांतिकारी युग की शुरुआत है।

    2005 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और 2017 के फाइनल में इंग्लैंड से हारकर उपविजेता रही भारतीय टीम ने तीसरी बार फाइनल में पहुंचकर इस बार पहली बार विश्वविजेता बनने का गौरव हासिल किया है।

    नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार रात भारत ने रोमांचक मुकाबले में पहली बार फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका टीम को 52 रनों से हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। पुरुष टीम के चार विश्वकप जीतों को मिलाकर यह भारत का पांचवां आईसीसी विश्वकप खिताब बन गया है।