Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ओडिशा में बारिश मचाएगी आफत! 7 जिलों में रेड अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी

    Updated: Thu, 02 Oct 2025 04:37 PM (IST)

    ओडिशा में गहरे दबाव के कारण भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए रेड और चौदह जिलों के लिए ऑरेंज वार्निंग जारी की है। अगले दो दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना है जिससे भुवनेश्वर और कटक समेत तटीय इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

    Hero Image
    ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। समुद्र में ताकत बटोरते हुए गहरा दबाव अब स्थलीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। आज रात से शुक्रवार सुबह तक इसके जमीन को पार करने की संभावना है।

    भारी बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए पूरे ओडिशा में अलर्ट जारी किया गया है। 7 जिलों के लिए रेड वार्निंग और 14 जिलों के लिए ऑरेंज वार्निंग जारी की गई है।

    रेड वार्निंग वाले जिले हैं जिसमें कोरापुट, कालाहांडी, गंजाम, गजपति, पुरी, रायगड़ा और कंधमाल जिले शामिल हैं।

    इन जिलों में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव सक्रिय है, जो उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

    मूसलधार बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह तक इसके दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके से टकराने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूरे ओडिशा में लगातार बारिश हो रही है।

    राज्य में 2 दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके असर से भुवनेश्वर-कटक समेत पूरे तटीय ओडिशा में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस बीच मछुआरों को 3 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें