Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    29 साल के चेस ग्रैंडमास्टर Daniel Naroditsky का अचानक हुआ निधन, शतरंज की दुनिया में रंज

    Updated: Tue, 21 Oct 2025 09:45 AM (IST)

    Daniel Naroditsky: शतरंज जगत से दुखद खबर है कि अमेरिका के ग्रैंडमास्टर डेनियल नारोडिट्स्की का 29 साल की उम्र में निधन हो गया। वे एक शानदार खिलाड़ी, शिक्षक और कमेंटेटर थे। उन्होंने 18 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता था और 2007 में अंडर-12 वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप जीती थी। उनकी अचानक मृत्यु से शतरंज प्रेमियों में शोक की लहर है।  

    Hero Image

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Daniel Naroditsky death: शतरंज की दुनिया से एक दुखद खबर आई है। अमेरिका के मशहूर ग्रैंडमास्टर डेनियल नारोडिट्स्की का 29 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। उनके जाने से पूरी दुनिया में शतरंज प्रेमियों और खिलाड़ियों में शोक की लहर फैल गई है। डेनियल ना सिर्फ एक शानदार खिलाड़ी थे, बल्कि एक बेहतरीन टीचर और कमेंटेटर भी थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Daniel Naroditsky Death: डेनियल नारोडिट्सकी का हुआ निधन

    डेनियल ने 18 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता था और तब से वो शतरंज की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गए थे। उन्होंने 2007 में अंडर-12 वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप जीतकर अंतरराष्ट्रीय पहचान पाई थी। 2021 में उन्होंने अमेरिका की राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी फैबियानो करूआना को हराकर सबको चौंका दिया था। सिर्फ दो महीने पहले, अगस्त 2025 में, उन्होंने यू.एस. नेशनल ब्लिट्ज चैंपियनशिप में सभी 14 में से 14 मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया था।

    उनकी अचानक हुई मौत का कारण अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन उनके शतरंज जगत में उनके निधन खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। इस बीच पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने सोशल मीडिया पर लिखा, 

    नारोडिट्स्की के निधन की खबर से मैं बहुत हैरान और दुखी हूं। वह न सिर्फ एक शानदार खिलाड़ी थे, बल्कि एक अच्छे इंसान और बेहतरीन शिक्षक भी थे। शतरंज की दुनिया उन्हें बहुत याद करेगी।

    -

    विश्वनाथन आनंद