Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक रेसलर को 'कॉपी' कर सफल राजनेता बने डोनाल्ड ट्रम्प, WWE से रहा है अमेरिकी राष्ट्रपति का दशकों पुराना नाता

    Updated: Mon, 08 Dec 2025 10:23 PM (IST)

    अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति का WWE से पुराना नाता रहा है। उन्होंने इस खेल से अपने आप को लंबे समय तक जोड़े रखा और एक रेसलर से राजनीति में सफलता हासिल ...और पढ़ें

    Hero Image

    डोनाल्ड ट्रम्प का रेसलिंग की दुनिया से पुराना नाता

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डब्ल्यूडब्ल्यूई...वो शो जिसके दीवानों की गिनती असंख्य है। जिसे पहले डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के नाम से जाना जाता था। इसी शो से द अंडरटेकर, द रॉक, ट्रिपलएच, हल्कहोगन जैसे नामों से दुनिया रूबरू हुई। इन सभी का संबंध रेसलिंग के इस शो से पूरी दुनिया जानती हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का रिश्ता भी इस खेल से दशकों पुराना है। उससे भी कम लोग जानते हैं कि ट्रम्प ने एक रेसलर से ही राजनीति में कामयाबी हासिल करने की सीख ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये कहानी अजीब लग सकती है, लेकिन हकीकत की धरातल पर बहुत मजबूत है। ट्रम्प को राजनीति में आने के लिए एक रेसलर ने प्रेरित किया। ये रेसलर थे 'द बॉडी' वेंचुरा। वेंचुरा मिनेसोटा के गवर्नररहे और उन्हीं को देखकर ट्रम्प को एहसास हुआ कि जब वेंचुरा राजनीति में सफलता हासिल कर सकते हैं तो वह क्यों नहीं? इस कहानी से पहले आपको ट्रम्प और रेसलिंग की दुनिया से उनके रिश्ते के बारे में बताते हैं।

    ट्रम्प और रेसलिंग

    डब्ल्यूडब्ल्यूई अमेरिका के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट शो में से एक है जिसने सालों से फैंस के दिलों पर राज किया है। ट्रम्प भी इसी मनोरंजन जगत से उभरे हैं और यहीं से उन्होंने अपने सपनों को हकीकत में तब्दील करने की कला सीखी। ट्रम्प का रेसलिंग की दुनिया और डब्ल्यूडब्ल्यूई के जनक विंस मैकमैन से गहरा संबंध रहा है। 'ट्रम्पमेनिया' किताब के लेखक लैवीमार्गोलिन लिखते हैं कि मैकमैन और ट्रम्प दोनों ही शो, पैसा और शक्ति, इन तीनों चीजों के दीवाने थे। दोनों अपने-अपने क्षेत्र के शो मैन भी थे। उनकी दोस्ती और साझेदारी ने दशकों तक रेसलिंग और असल दुनिया, दोनों को प्रभावित किया।

    ट्रम्प प्लाजा और रेसलमेनिया

    रेसलमेनिया का नाम तो अधिकतर लोगों ने सुना होगा। ट्रम्प और मैकमैन की कहानी शुरू होती है 1980 के दशक के अंत में जब ट्रम्प अपने नए कसीनो ट्रम्पप्लाजा में भीड़ लाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। तभी उन्होंने विंस को एक बड़ा ऑफर दिया। उनके ऑफर के मुताबिक, अगर डब्ल्यूडब्ल्यूई उनका सबसे बड़ा इवेंट रेसलमेनिया उनके ट्रम्पप्लाजा में आयोजित करे तो वह अच्छी खासी रकम चुकाएंगे। ट्रंप का मकसद साफ था कि इससे रेसलिंग के फैंस आएंगे, कसीनो और होटलों में पैसा खर्च करेंगे जिससे उनको मोटी कमाई होगी। बात तय हो गई और 1988 में रेसलमेनिया ट्रम्पप्लाजा में हुआ। पूरा शो ट्रम्प और उनकी पत्नी इवाना की मौजूदगी से चमक उठा। ये प्रयास काफी हिट रहा। अगले साल भी रेसलमेनिया ट्रम्पप्लाजा में ही हुआ।

    वेंचुरा-डब्ल्यूईसे राजनीति तक

    ट्रम्प रेसलिंग की दुनिया से जुम चुके थे और पैसा कमा रहे थे, लेकिन उनमें पावर हासिल करने की भूख भी थी। तभी उनके जीवन में कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें पावर का खेल समझा दिया और रजनीति में आने का रास्ता भी दिखा दिया। 80 के दशक में डब्ल्यूडब्ल्यूई के एक मशहूर हील रेसलर थे जेसी'द बॉडी' वेंचुरा। बाद में वह कमेंटेटर बने और 1998 में मिनेसोटा के गवर्नर भी बने, लेकिन जब वह चुनावों में कूदे तो कोई भी उन्हें जीत का दावेदार नहीं मान रहा था। हालांकि, वेंचुरा ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। वह चुनाव जीत गए।

    उनकी जीत का फॉर्मूला भी रेसलिंग से जुड़ा था। एक रेसलर ने उसी तरह से चुनाव लड़ा। सामने बैठी भीड़ को एक कहानी पर यकीन दिलाना। वेंचुरा ने खुद को सिस्टम से लड़ने आया आउटसाइडर बताया और जनता ने उनकी कहानी पर भरोसा भी कर लिया। नतीजा ये रहा कि उन्हे जीत मिल गई।

    ट्रम्प ने ली सीख

    वेंचुरा की जीत ने ट्रम्प की आंखें खोल दीं। ट्रम्प उतावले हो गए कि आखिरकार वेंचुरा ने ये जीत हासिल कैसे की? ट्रम्पमेनिया में लिखा है कि ट्रम्प ने वेंचुरा से मुलाकात करने की ठानी और इसमें वह सफल भी रहे। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई जिसमें ट्रम्प ने उनसे उनकी चुनावी रणनीति को समझा। वेंचुरा ने बताया कि उन्होंने कैसे मीडिया का इस्तेमाल किया, एंटी-एस्टाबिल्शमेंट का नैरेटिव कैसे बनाया। पैसे को कैसे मैनेज किया। यहां से ट्रम्प की राजनीति का ब्लूप्रिंट तय हो गया था। हालांकि, ये घटना उनके राष्ट्रपति बनने से काफी पहले की है लेकिन ट्रम्प ने भी इसी अंदाज में चुनाव लड़ा और दो बार राष्ट्रपति चुने गए।

    वेंचुरा ने भी इस बात को माना था कि ट्रम्प ने उनकी रणनीति को पूरी तरह से कॉपी किया है। 21 अप्रैल 2024 को सीबीएसन्यूज में छपी एक रिपोर्ट में वेंचुरा के हवाले से लिखा गया है, "हमने जो किया था उन्होंने उसका गहन अध्यन किया। जब ट्रम्प 2016 में लड़े थे उन्होंने पूरी तरह से हमारी नकल की। उन्होंने वही किया जो मैंने 1998 में किया था।"

    यह भी पढ़ें- विनेश के दावे को डब्ल्यूएफआई ने किया खारिज, निर्मला को राष्ट्रीय ट्रायल्स में मौका न देने का लगाया था आरोप

    यह भी पढ़ें- भारतीय कुश्ती महासंघ चुनाव पर हरियाणा के पहलवानों की चुनौती समाप्त, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका