World Archery Championships: भारत ने रचा इतिहास, महिला कंपाउंड टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन; अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 (World Archery Championships 2023) में भारत की महिला कंपाउंड टीम (Indian Womens Compound Team) ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के लिए फाइनल में मैक्सिकन कंपाउंड टीम को 235-229 से हराया। इससे पहले भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने क्वार्टर फाइनल और प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे और तुर्की को हराया था।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 (World Archery Championships 2023) में भारत की महिला कंपाउंड टीम (Indian Women's Compound Team) ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शुक्रवार को बर्लिन में स्वर्ण पदक जीता। यह किसी भी वर्ग में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण है।
Indian Women's Compound Team बनी वर्ल्ड चैंपियन
भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के लिए फाइनल में मैक्सिकन कंपाउंड टीम डैफने क्विंटेरो, एना सोफा हर्नांडेज जियोन और एंड्रिया बेसेरा को 235-229 से हराया। क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन कोलंबिया को 220-216 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।
HISTORIC win for India 🇮🇳🥇
New world champions at the Hyundai @worldarchery Championships.#WorldArchery pic.twitter.com/8dNHLZJkCR
— World Archery (@worldarchery) August 4, 2023
पहले राउंड में बाई मिलने के बाद, भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने क्रमशः क्वार्टर फाइनल और प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे और तुर्की को हराया था। भारत ने इसे पहले विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में 9 रजत और 2 रजत सहित 11 पदक जीते थे।
SAI ने दी जीत की बधाई
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने महिला खिलाड़ियों को बधाई देते हुए लिखा, "भारत ने बर्लिन में रचा इतिहास, महिला कंपाउंड टीम ने फाइनल में 235-229 से जीतकर विश्व चैंपियंस का ताज पहना। यह विश्व चैंपियनशिप में टीम इंडिया का पहला गोल्ड मेडल है। लड़कियों को बहुत-बहुत बधाई! आप पर बहुत गर्व है।"
केंद्रीय खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टीम को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, "तीरंदाजों की तिकड़ी को सलाम, जिस आत्मविश्वास और कौशल के साथ आपने भारत को जीत दिलाई, वह वास्तव में असाधारण है। टूर्नामेंट में चुनौतियों का सामना करना और मजबूती के साथ प्रदर्शन करना, असाधारण और प्रेरणादायक है। आप लड़कियों पर बेहद गर्व है, आपने भारत को गौरवान्वित किया है। आप देश और दुनिया के लिए इतिहास फिर से लिखते रहें, बधाई हो!"
𝐖𝐎𝐌𝐄𝐍 𝐀𝐑𝐂𝐇𝐄𝐑𝐒 𝐒𝐂𝐑𝐈𝐏𝐓 𝐇𝐈𝐒𝐓𝐎𝐑𝐘 🏹🎯
Hats off to the extraordinary trio of Compound archers @VJSurekha, Parneet Kaur and Aditi Gopichand Swami on winning 🇮🇳's First-Ever 🥇 at the Archery World Championships to become the 𝐖𝐎𝐑𝐋𝐃 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 👑… pic.twitter.com/MFOrdz43WY
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 4, 2023
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।