Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में एनडीए का फॉर्मूला हिट... क्या बंगाल में भी जीत का परचम लहराएगी भाजपा? TMC ने दिया जवाब

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 05:52 PM (IST)

    तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि बिहार चुनाव के नतीजों का बंगाल पर कोई असर नहीं होगा। प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि ममता बनर्जी 250 से ज़्यादा सीटों के साथ फिर मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा के खिलाफ नाकाम रहने का आरोप लगाया और कहा कि बंगाल में विकास और एकता ही मायने रखते हैं। TMC भाजपा की साजिशों का मुकाबला करेगी।

    Hero Image

    भाजपा नीत राजग गठबंधन भारी जीत के साथ सत्ता बरकरार रखने की ओर (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के चुनाव नतीजों का बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बिहार में अब तक के प्राप्त रुझान में भाजपा नीत राजग गठबंधन भारी जीत के साथ सत्ता बरकरार रखने की ओर बढ़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि अगले साल चुनाव के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी 250 से ज़्यादा सीटों के साथ चौथी बार सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर दिखा दिया है कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस नाकाम रही है।

    'बंगाल से कोई संबंध नहीं'

    राज्यसभा के पूर्व सदस्य घोष ने कहा, यह बिहार का समीकरण है। इसका बंगाल से कोई संबंध नहीं है। इसका बंगाल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बंगाल में विकास, एकता, सद्भाव, अधिकार और स्वाभिमान ही कारक हैं। 250 से ज़्यादा सीटों के साथ ममता बनर्जी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगी।

    तृणमूल नेता ने कहा कि इस बात को लेकर उत्सुकता रहेगी कि बिहार में भाजपा-जद (यू) संबंध किस दिशा में जाते हैं। घोष ने आरोप लगाया कि बंगाल में भाजपा और निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और उससे जुड़े मामलों को लेकर साजिशें रची जाएंगी।

    उन्होंने दावा किया कि एजेंसियों और केंद्रीय शक्ति का दुरुपयोग होगा। इसके खिलाफ तृणमूल का आंदोलन जारी रहेगा। जनता तक गहरी पहुंच बनाकर तृणमूल भाजपा की सभी साजिशों को नाकाम कर देगी।

    यह भी पढ़ें: 'जोड़ी हिट हो गईल, विकास रिपीट हो गईल', बिहार में प्रचंड जीत के बाद वायरल हो गई मोदी-नीतीश की ये फोटो