'स्वीडन की कंपनी के एजेंट थे राजीव गांधी', भ्रष्टाचार के आरोपों पर निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर पलटवार
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इंटरनेट मीडिया पर एक दस्तावेज साझा करते हुए दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एक स्वीडिश सैन्य कंपनी के एजेंट थे। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि वह पिछली सदी के आठवें दशक में ब्रोकर के रूप में उस कंपनी के लिए काम कर रहे थे।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लगाया राजीव गांधी के एजेंट होने का आरोप (फाइल फोटो)
एएनआई, नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इंटरनेट मीडिया पर एक दस्तावेज साझा करते हुए दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एक स्वीडिश सैन्य कंपनी के एजेंट थे। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि वह पिछली सदी के आठवें दशक में ब्रोकर के रूप में उस कंपनी के लिए काम कर रहे थे।
एक पोस्ट में भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी जी के पिता, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी, एक स्वीडिश सैन्य कंपनी के एजेंट थे। इससे पहले, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर उनकी पत्नी की संपत्तियों में असमान वृद्धि का आरोप लगाते हुए हमला किया था।
श्रीनेत ने दुबे के खिलाफ लोकपाल की शिकायत और उनके चुनावी हलफनामों का हवाला देते हुए कहा कि उनकी पत्नी की संपत्तियां 2009 में 50 लाख रुपये से बढ़कर 2024 में लगभग 32 करोड़ रुपये हो गई हैं, जबकि भाजपा सांसद की आय में कोई महत्वपूर्ण वृद्धि नहीं हुई है।
कांग्रेस नेता के अनुसार, लोकपाल बेंच ने उन्हें चार सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। भाजपा के राष्ट्रीय आइटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि निशिकांत दुबे के मामले में शिकायतकर्ता लोकपाल अदालत में सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। चूंकि मामला विचाराधीन है, इसलिए आरोपों का जवाब देना उचित नहीं होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।