'CIA और मोसाद ने 2014 में हराया', कांग्रेस नेता का बड़ा दावा; इंटरनेशनल एजेंसियों पर लगाया बड़ा आरोप
कांग्रेस नेता कुमार केतकर ने दावा किया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार सामान्य नहीं थी। उन्होंने CIA और मोसाद पर कांग्रेस को हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया, ताकि वे भारत में अपनी नीतियां लागू कर सकें। केतकर ने कहा कि कांग्रेस की सीटों में अप्रत्याशित गिरावट जनता की स्वाभाविक इच्छा का प्रतिबिंब नहीं थी।

कांग्रेस नेता का बड़ा दावा इंटरनेशनल एजेंसियों पर लगाया बड़ा आरोप (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार कुमार केतकर ने दावा किया है कि 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बडी हार कोई सामान्य घटना नहीं थी। संविधान दिवस पर आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA और इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने मिलकर कांग्रेस को हराने की योजना बनाई थी।
केतकर ने कहा कि 2004 में कांग्रेस को 145 सीटों पर जीत मिली थी और 2009 में यह संख्या बढ़कर 206 हो गई थी। ऐसे में 2014 में पार्टी के 250 सीटों के करीब जाने की उम्मीद थी। लेकिन परिणाम इसके बिल्कुल उलट आए।
क्यों CIA और मोसाद पर लगाया आरोप?
केतकर के मुताबिक, कुछ विदेशी एजेंसियों ने तय किया था कि कांग्रेस को 206 से ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि CIA और मोसाद का मानना था कि अगर फिर से स्थिर कांग्रेस सरकार बनी तो वे भारत में अपनी नीतियां लागू नहीं कर पाएंगे।

इसलिए उनके अनुसार, इन एजेंसियों ने ऐसा माहौल बनाया जिससे कांग्रेस को सत्ता से हटाया जा सके। उन्होंने दावा किया कि मोसाद ने राज्यों और संसदीय क्षेत्रों का बहुत विस्तृत डेटा तैयार किया था।
केतकर का बड़ा दावा
केतर ने कहा कि 2014 में मनमोहन सिंह सरकार के खिलाफ नाराजगी तो थी, लेकिन इतनी नहीं कि कांग्रेस 206 सीटों से सीधे 44 पर आ जाए। उनके अनुसार, यह नतीजा जनता की स्वाभाविक इच्छा का प्रतिबिंब नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटिश शासन के समय से ही भारत को कमजोर करने और बांटने की कोशिशें होती रही हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।