Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बदलेंगे पाला? कांग्रेस नेता ने दिया बड़ा बयान

    Updated: Thu, 04 Dec 2025 07:51 AM (IST)

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पाला बदलने की अटकलों के बीच, कांग्रेस नेता के एक बड़े बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस नेता ...और पढ़ें

    Hero Image

    क्या झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बदलेंगे पाला? (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड में अपने गठबंधन सहयोगी झामुमो के पाला बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि गठबंधन अखंड है और राज्य में जन केंद्रित नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमारी एकता अखंड है और हमारा गठबंधन पहले से कहीं अधिक मजबूत है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मैंने बात की। इसमें कोई संदेह नहीं है कि झारखंड में हमारा INDIA गठबंधन अडिग, एकजुट और जन केंद्रित कल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    हम घटिया ट्रोलिंग से प्रभावित नहीं होते

    यह झारखंड के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है। दक्षिणपंथी ट्रोल नेटवर्क द्वारा फैलाई जा रही अफवाह उनकी बढ़ती हताशा का संकेत है। हम इस तरह की घटिया ट्रोलिंग से प्रभावित नहीं होते हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Politics: सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली से लौटे, अब शुरू होगा बैठकों का दौर; सियासी सरगर्मी तेज