Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'नेहरू की गलतियों की लिस्ट बना लो', सदन में प्रियंका गांधी का BJP पर हमला; पीएम मोदी पर भी कसा तंज

    Updated: Mon, 08 Dec 2025 05:46 PM (IST)

    लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा, जिसके जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि भ ...और पढ़ें

    Hero Image

    सदन में प्रियंका गांधी का BJP पर हमला (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को वंदे मातरम के 150 साल होने पर विशेष चर्चा का आयोजन किया गया। 10 घंटे की बहस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद विपक्ष की ओर से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पलटवार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए हैं और हम देश के लिए हैं। उन्होंने कहा, चाहे हम कितने भी चुनाव हार जाएं, हम यहां बैठेंगे और आपसे और आपकी विचारधारा से लड़ते रहेंगे। हम अपने देश के लिए लड़ते रहेंगे। आप हमें रोक नहीं सकते।"

    प्रियंका गांधी का हमला

    लोकसभा में वंदे मातरमके 150 साल पूरे होने पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "आज सदन में वंदे मातरम पर बहस के दो कारण हैं। पहला, पश्चिम बंगाल में चुनाव आ रहे हैं। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री अपनी भूमिका स्थापित करना चाहते हैं और दूसरा, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, देश के लिए बलिदान दिया, यह सरकार उन पर नए-नए आरोप लगाने का मौका चाहती है। ऐसा करके सरकार देश का ध्यान जनता से जुड़े जरूरी मुद्दों से भटकाना चाहती है।"

    प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार

    प्रियंका गांधी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण तो अच्छा देते हैं, लेकिन तथ्यों के मामले में कमजोर पड़ जाते हैं। मोदी जी जिस तरह तथ्यों को जनता के सामने रखते हैं, ये उनकी कला है। लेकिन मैं तो जनता की प्रतिनिधी हूं, कोई कलाकार नहीं हूं।"

    उन्होंने कहा, "वंदे मातरम की सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भाषण दिया। मोदी जी ने अपने भाषण में कहा कि 1896 में गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी ने पहली बार 'वंदे मातरम' गीत को 'एक अधिवेशन' में गाया। लेकिन प्रधानमंत्री जी ये नहीं बता पाए कि वो कांग्रेस का अधिवेशन था। आखिर नरेंद्र मोदी किस बात से कतरा रहे थे।

    नेहरू, जिन्‍ना, आपातकाल और विश्‍वासघात... वंदे मातरम् पर PM मोदी ने संसद में क्‍या-क्या कहा? तिलमिलाई कांग्रेस