'आप जानते हैं मेरे साथ क्या हुआ था', शशि थरूर के लेख पर शहजाद पूनावाला की चेतावनी
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में एक लेख लिखा था जिसको लेकर भाजपा नेता शहजादपूनावाला की चेतावनी दी है और कहा कि थरूर खतरों के खिलाड़ी बन गए हैं लेकिन उनको याद है कि मेरे साथ क्या हुआ था।

शशि थरूर के लेख पर शहजाद पूनावाला की चेतावनी (फोटो- एक्स)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में एक लेख लिखा था जिसको लेकर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला की चेतावनी दी है और कहा कि थरूर खतरों के खिलाड़ी बन गए हैं लेकिन उनको याद है कि मेरे साथ क्या हुआ था।
शशि थरूर के लेख से मचा राजनीतिक हड़कंप
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में ओपिनियन पोर्टल प्रोजेक्ट सिंडिकेट पर एक लेख लिखा था, जिसमें उन्होंने राजनीतिक वंशवाद पर टिप्पणी की थी।। थरूर को फोकस इस बात पर था कि कैसे वंशवाद से प्रेरित राजनीति शासन की गुणवत्ता का कमजोर करती है। यह लेख भारत में वंशवाद पर आधारित राजनीतिक दलों पर केंद्रित है, जिनमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस शामिल हैं।
वंशवादी राजनीति भारतीय लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा
शहजाद पूनावाला ने कहा वंशवादी राजनीति भारतीय लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है। जब राजनीतिक सत्ता का निर्धारण योग्यता, प्रतिबद्धता या जमीनी स्तर पर जुड़ाव के बजाय वंश के आधार पर होता है, तो इससे शासन की गुणवत्ता प्रभावितहोती है। कम प्रतिभाओं का चयन कभी भी फायदेमंद नहीं होता, लेकिन जब उम्मीदवारों की मुख्य योग्यता उनका उपनाम हो, तो यह खास तौर पर समस्याजनक हो जाता है।
थरूर को पूनावाला की चेतावनी
पूनावाला ने लेख को "बेहद व्यावहारिक" बताया। उन्होंने कहा कि मैं सोच रहा हूं कि इतनी बेबाकी से बोलने के लिए डॉ. थरूर पर क्या असर होगा। कांग्रेस में कभी एक प्रमुख चेहरा रहे पूनावाला 2017 में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों को "ढोंग" कहा। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी के प्रवक्ता नियुक्त किए गए।
थरूर के इस लेख को भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ हथियार बना लिया और राहुल गांधी को नेपो किड व तेजस्वी यादव को छोटा नेपो किड बताकर हमला बोला। कांग्रेस ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन पार्टी के नेताओं ने गांधी परिवार का बचाव करते हुए रिएक्शन दिए हैं।
'भारत के किसी परिवार में इतना समर्पण नहीं'
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, 'वंशवाद केवल राजनीतिक तक ही सीमित नहीं है। ये तो हर क्षेत्र में फैला है। डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बनता है। बिजनेसमैन का बेटा बिजनेस संभालता है। इसलिए राजनीति भी इसका अपवाद नहीं है।' उदित राज ने कहा कि नायडू से लेकर पवार तक, डीएमके से लेकर ममता तक, मायावती से लेकर अमित शाह के बेटे तक वंशवाद के कई उदाहरण हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।