Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BMC में सिमटी कांग्रेस, लेकिन इन जगहों पर जबरदस्त प्रदर्शन; देखिए लेटेस्ट रुझान

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 02:29 PM (IST)

    महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। रुझानों के अनुसार, मुंबई में भाजपा-शिंदे गठबंधन ने बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई में कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन (फाइल फोटो)

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में वोटो की काउंटिंग जारी है। इसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर देशभर के लोगों की निगाहें हैं। मुंबई में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक देखने को मिल रहा है।

    मुंबई के 227 वार्डों में से 88 में भाजपा आगे चल रही है, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 31 वार्डों में आगे है। दोनों दलों ने मिलकर मुंबई में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, ठाकरें ब्रदर्स 70 वार्डों में आगे चल रहे हैं।

    दोपहर एक बजे की रुझानों के अनुसार, महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के 171 वार्डों में कांग्रेस आगे चल रही है। पार्टी के लिहाज से यह तीसरा सबसे बड़ा स्थान है, जो केवल भाजपा (848 वार्डों के साथ शीर्ष पर) और एकनाथ शिंदे की शिवसेना (213 वार्डों) से पीछे है।

    वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजीत पवार अपने चाचा शरद पवार की तुलना में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं, जो अब अपनी मूल पार्टी के एक छोटे गुट का नेतृत्व कर रहे हैं और मतदाताओं के बीच उनका प्रभाव कम हो गया है। शुरुआती रुझानों में ठाकरे परिवार भी पूरे राज्य में कमजोर पड़ती दिख रही है। एनसीपी और कांग्रेस से पीछे चल रहीं हैं।

    पिछड़ती जा रही कांग्रेस

    मुंबई और पुणे दोनों शहरों में कांग्रेस फ्लाप नजर आ रही है। दोनों ही जगह पांच-पांच सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, नवी मुंबई और ठाणे में भी स्थिति कुछ बेहतर नहीं है। ठाणे में यह सिर्फ दो वार्डों में आगे चल रही है, जबकि नवी मुंबई में अभी तक खाता भी नहीं खुला है।

    इसके अलावा दोपहर एक बजे तक के रुझानों में पिंपरी-चिंचवड़, वसई-विरार, उल्हासनगर, नांदेड़ वाघाला, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले और कल्याण डोंबिवली में आंकड़ा शून्य पर अटका हुआ है, जबकि पार्टी को पनवेल में सिर्फ एक जीत की उम्मीद है।

    यहां अच्छे प्रदर्शन में कांग्रेस

    महाराष्ट्र की कुछ नगर निगमों में कांग्रेस शीर्ष पर है। भिनवाड़ी निजामपुर, अमरावती, चंद्रपुर और लातूर में कांग्रेस अन्य पार्टियों से आगे निकल गई है और इन नगर निकायों पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रही है, मीरा भायंदर में कांग्रेस का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर है, जहां वह आठ सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा, नागपुर और कोल्हापुर में कांग्रेस दूसरे स्थान पर पिछड़ रही है। नागपुर में वह 22 वार्डों में आगे है, जबकि कोल्हापुर में 23 वार्डों में आगे है।

    नोट- यहां दिए गए आकड़ें दोपहर एक बजे तक के चुनाव परिणाम पर आधारित हैं।

    यह भी पढ़ें- Maharashtra Election Results Live: महाराष्ट्र के 29 निगमों से 23 में BJP आगे, BMC में भी खिल गया 'कमल'