Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2022 की गलतियों से सबक, कांग्रेस 2027 का चुनाव बिना सीएम फेस लड़ेगी, फैसला राहुल और खरगे करेंगे

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 03:36 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव बिना मुख्यमंत्री चेहरे के सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। 2022 की गलतियों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व अन्य।

    जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल ने साफ कहा है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में जो गलतियां कांग्रेस से हुईं, उन्हें दोबारा दोहराया नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बिना मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा किए ही सामूहिक नेतृत्व के आधार पर चुनाव लड़ेगी।

    मुख्यमंत्री पद का निर्णय चुनाव बाद राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा लिया जाएगा। मुक्तसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी मौजूद रहे। बघेल ने कहा कि 2022 में संगठनात्मक गलतियों और निर्णयों की कमी का भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

    लेकिन दो वर्षों में पार्टी ने अपनी रणनीतियों में सुधार किया, जिसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला, जब पंजाब की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को भरोसे के काबिल समझते हुए सात सीटें जिताईं। उन्होंने कहा कि पार्टी अब अधिक मजबूती और एकजुटता के साथ 2027 की तैयारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें- बठिंडा की नई एसएसपी ज्योति यादव ने संभाला पदभार, कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर रहेगा ध्यान

    कई राज्यों में बिना सीएम फेस चुनाव लड़े जाते हैं

    एक सवाल के जवाब में बघेल ने कहा कि पंजाब की राजनीति अन्य राज्यों की तरह जातिगत समीकरणों पर आधारित नहीं है, हालांकि कहीं-कहीं इसका मामूली प्रभाव देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस में वर्तमान समय में किसी भी नेता का नाम मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित नहीं है और पार्टी का रिवाज भी यही है कि कई राज्यों में बिना सीएम फेस के चुनाव लड़े जाते हैं।

    उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा योजना का नाम बदलने या इसे समाप्त करने की कोशिश को कांग्रेस किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। यह गरीबों और ग्रामीण मजदूरों की रीढ़ है और पार्टी इसके संरक्षण के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

    यह भी पढ़ें- 328 पावन सरूप मामले में सभी दस्तावेज एसआईटी को सौंपने का अकाल तख्त साहिब का शिरोमणि कमेटी को आदेश

    कांग्रेस का सरकार पर आरोप

    मुक्तसर में माघी मेले के दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित राजनीतिक कांफ्रेंस पर बघेल ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार इन कार्यक्रमों पर सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसे उन्होंने जनता के पैसे का स्पष्ट दुरुपयोग बताया और कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

    यह भी पढ़ें- फिल्लौर NH-44 पर दिल दहला देने वाला हादसा, बाइक सवार की मौत; अभी तक नहीं हुई पहचान