RJD Candidate List: लालू-तेजस्वी ने किया अपने उम्मीदवारों का एलान, भागलपुर की 7 में से 4 सीटें RJD के खाते में
RJD Candidate List: लालू यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बिहार चुनाव में राजद ने कुल 143 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इसके साथ ही भागलपुर जिले की सात विधानसभा सीटों में से चार सीटों पर RJD ने औपचारिक रूप से अपनी दावेदारी कर दी। कहलगांव, नाथनगर, सुल्तानगंज और पीरपैंती राजद के खाते में गए हैं।

RJD Candidate List: बिहार चुनाव के लिए भागलपुर जिले की सात विधानसभा सीटों में से चार सीटों पर RJD ने अपने उम्मीदवार उतारे।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। RJD Candidate List लालू यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बिहार चुनाव में राजद ने कुल 243 में से 143 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इसके साथ ही भागलपुर जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में से चार सीटों पर RJD ने प्रत्याशी उतारकर औपचारिक रूप से अपनी दावेदारी कर दी। कहलगांव, नाथनगर, सुल्तानगंज और पीरपैंती सीट राजद के खाते में गई है। नाथनगर सीट से शेख जियाउत हसन, सुल्तानगंज से चंदन सिन्हा, कहलगांव से रजनीश भारती और पीरपैंती सुरक्षित सीट से रामविलास पासवान राजद के अधिकृत उम्मीदवार बनाए गए हैं।
फिर से जंगलराज की ओर नहीं जाना चाहती बिहार की जनता : संजय सेठ
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि बिहार की जनता फिर से जंगलराज की ओर नहीं जना चाहती है। जंगलराज में महिलाएं शाम होने के पहले घर लौट जाती थी। बिजली नहीं रहने के कारण अंधेरा छा जाता था। शोरूम से नई गाड़ी उठाकर ले जाते थे। पैसा देते नहीं थे और न ही गाड़ी लौटाते थे। गाड़ी की रिकवरी भी नहीं होती थी। बिहार का सबसे बड़ा उद्योग अपहरण का था। पूरे बिहार में भय का वातावरण था। कोई अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा था। सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं थी। अस्पताल बदहाल थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर व तकदीर बदल दी है। दैनिक जागरण से बातचीत में संजय सेठ ने कहा कि आज बिहारी कहने पर लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि छठ पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कर रही है। छठ पर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और इसकी भव्यता विश्व भर देखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि एनडीए मुट्ठी के रूप में चुनाव लड़ रही है। बिहार में प्रचंड बहुमत की ओर तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बिहार एम्स, मेडिकल, हवाई अड्डा, विश्व स्तरीय स्टेडियम, रेल सुविधाएं, सड़कों का जाल, पुल-पुलिये का काफी निर्माण हुआ है। मखाना बोर्ड का गठन हुआ है। बिहार को आगे बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने काफी काम किया है।
उन्होंने बताया कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का संकट रहता है। बिहार में 22 घंटे बिजली आ रही है। उन्होंने कहा कि भागलपुर में कोई विवाद नहीं है। वे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष दास व प्रदेश मीडिया पैनेलिस्ट प्रीति शेखर के घर गए थे। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी भी मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।