UP Nagar Nikay Chunav 2022: रालोद ने छेड़ी 'आधी आबादी' को नगर निकाय चुनाव में उतारने की मुहिम, बनाई ये रणनीति
UP Nagar Nikay Chunav 2022 दूरभाष इंटरनेट माध्यम के अलावा सीधे कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं महिलाएं। रालोद की राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीषा अहलावत ने कहा पढ़ी लिखी और जिम्मेदार महिलाओं को लड़ाया जाएगा चुनाव। तैयारियां शुरू हो गई हैं।

ओम वाजपेयी, मेरठ। RLD launched campaign राष्ट्रीय लोकदल ने मेरठ में नगर निकाय चुनाव के लिए आधी आबादी को जोड़ने के लिए नई पहल की है। संगठन की राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीषा अहलावत ने चुनाव लड़ने के इच्छुक महिलाओं से मोबाइल नंबर पर मिस काल देने की अपील की है। मिस करने पर रालोद की टीम संपर्क करेगी। जरूरी जानकारी लेकर चुनाव लड़ने की उनकी दावेदारी पर मंथन किया जाएगा। राज्य सभा सदस्य और रालोद सुप्रीमो जयन्त सिंह ने भी मनीषा की पहल का स्वागत किया है।
यह बताया मनीषा अहलावत ने
दिल्ली बेस्ड संस्था इंडियन स्कूल आफ डेमोक्रेसी ने मनीषा अहलावत को सर्वोदय चैंपियन घोषित किया है। यह संस्था साफ सुथरी छवि वाली पढ़ी लिखी महिलाओं की राजनीति में भागीदारी के लिए कार्य कर रही है। कैंट विधान सभा के चुनाव में नंबर दो पर रहने वाली मनीषा अहलावत ने बताया कि इस मुहिम के तहत उन महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा जो स्वयं निर्णय लेने में सक्षम होंगी। अमूमन देखा किया है कि महिला के चुने जाने के बाद भी पार्षद पति ही कामकाज चलाते हैं। यह भी इस अभियान में सहयोग कर रही है। मोबाइल नंबर के अलावा गुगल लिंक भी जारी किया है। इसके साथ रालोद कार्यालय पर भी आकर आवेदन किया जा सकता है।

संभ्रांत महिलाओं की समिति करेगी चयन
जारी मोबाइल नंबर 8527888807 पर कई लोगों ने संपर्क किया। फोन करने वाली महिलाओं से उनका नाम पता जैसी सामान्य जानकारी के साथ अन्य जानकारी भी पूछी जा रही है। महिला किस वार्ड से चुनाव लड़ना चाहती हैं। समाज सेवा में कितने साल से सक्रिय है। किस क्षेत्र में समाज सेवा कर रही हैं। इसके साथ यह भी पूछा जा रहा है कि उनका अपनी जीत के पीछे आधार क्या है।
.jpg)
रालोद की टीम मिलने आएगी
इच्छुक महिला से ई मेल आइडी भी पूछा जा रहा है। रालोद की टीम उनसे मिलने आएगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीषा ने बताया कि इस मुहिम का उद्देश्य जागरूक महिलाएं जो संगठन के अभाव और आर्थिक कारणों से आगे नहीं बढ़ पाती हैं उन्हें रालोद का प्लेटफार्म उपलब्ध करा उन्हें आगे बढ़ाना है। प्रत्याशियों के चयन के लिए एक महिलाओं की समिति करेगी। जिसमें जनपद की अलग अलग क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली महिलाएं शामिल होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।