वैष्णो देवी में हुए लैंडस्लाइड में अमृतसर के एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पूरे गांव में पसरा मातम
मजीठा के पातालपुरी गांव के एक परिवार के तीन सदस्यों की कटड़ा में त्रिकुटा पहाड़ियों पर अर्धकुंवारी के पास भूस्खलन में मौत हो गई। यह परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया था जिसमें से एक 10 वर्षीय बच्चा जीवित बचा है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
संवाद सहयोगी, मजीठा। कटड़ा में त्रिकुटा पहाड़ियों पर अर्धकुंवारी के समीप हुए लैंड स्लाइड में मजीठा हलके के पातालपुरी के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। तीन सदस्यों की मौत से पातालपुरी गांव में शोक का माहौल है।
पिछले दिनों माता वैष्णो देवी मंदिर के समीप अर्धकुंवारी के रास्ते में लैंड स्लाइड हुई थी। इसमें इसी परिवार का एक सदस्य बाल बाल गया है। चौथे सदस्य को चोटें लगी हैं, उसका इलाज करवाया जा रहा है।
शेष तीन सदस्यों की मौत हो गई। गांव पातालपुरी से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए ट्रेन से राम शरण पुत्र बलराज, ममता देवी पत्नी राम शरण, राज पुत्र राम शरण व कृष्ण पुत्र राम शरण गए थे। इस हादसे में दस वर्षीय कृष्ण एकमात्र जिंदा बचा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।