एअर इंडिया के विमान की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग, अमृतसर से हुई थी रवाना
अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI117 की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बोइंग 787 ड्रीमलाइन विमान के सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अमृतसर। एअर इंडिया फ्लाइट की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह फ्लाइट अमृतसर से बर्मिंघम के लिए रवाना हुई थी। बताया जा रहा है कि एअर इंडिया का एआई117 बोइंग 787 ड्रीमलाइन विमान है। विमान के सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे थे।
यह उड़ान 4 अक्टूबर को अमृतसर से रवाना हुई थी। एअर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग की गई है और समस्त यात्री एवं क्रू सदस्य सुरखित हैं। फ्लाइट को जांच के लिए भेजा गया है। इस फ्लाइट के रैम एअर टर्बाइन एक्टिव हुए थे। यह टर्बाइन पंखा होता है।
इसका प्रयोग इमरजेंसी स्थिति में बिजली और हाइड्रोलिक पावर देने में किया जाता है। यह हवा की मदद से घूमता है। इससे उत्पन्न होने वाली विद्युत से विमान के रेडियो, फ्लाइट कंट्रोल्स और हाइड्रॉलिक पावर चलते रहते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान के दोनों इंजन फेल होने की स्थिति में टर्बाइन अपने आप एक्टिव हो जाता है और आपातकालीन स्थिति में पावर सप्लाई देते रहता है। तब तक पायलट विमान की लैंडिंग करवा लेता है।
इस कारण बर्मिंघम से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI114 रद कर दी गई है और यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जा रहे हैं। एअर इंडिया का कहना है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।