Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'तरनतारन उपचुनाव में बाजवा-वड़िंग ने टिकट के लिए पैसे लिए', कांग्रेस नेताओं पर भड़कीं सिद्धू की पत्नी नवजौत कौर

    Updated: Mon, 08 Dec 2025 03:52 PM (IST)

    पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

    Hero Image

    सिद्धू की पत्नी का कांग्रेस पर हमला, नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर एक बार फिर कांग्रेस पर भड़की हैं। उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं पर निशाना साधा है और पैसे लेने तक जैसे इल्जाम लगा दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मजीठिया उन्हें लिस्ट देने को तैयार हैं, जिनमें उनके परिवार को हराने के लिए नेताओं ने पैसे बांटे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंटरव्यू देते हुए नवजोत कौर ने कहा कि पंजाब के चार नेता मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। गुटबाजी के कारण ही कांग्रेस जीत नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सखजिंदर सिंह रंधावा उनमें एक हैं और उनके संबंध गैंगस्टरों के साथ हैं। इसके अलावा चरणजीत सिंह चन्नी, मौजूदा प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी सीएम दौड़ में हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया है कि बाजवा के भाजपा से सबंध हैं और राजा वड़िंग रात चोरी-चोरी मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने जाते हैं। अगर ये 4-5 चेहरे हटा दिए जाएं तो पंजाब में कांग्रेस जीत जाएगी। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि बिक्रम मजीठिया उन्हें लिस्ट देने को तैयार हैं, जिन्होंने उनके परिवार को हराने के लिए पैसे बांटे।

    पैसों के लिए बुर्ज को दी गई टिकट

    डॉ. सिद्धू ने आरोप लगाया कि तरनतारन उप-चुनावों के दौरान टिकट को बेचा गया। जीत सिंह राणा गंडीविंड ने कांग्रेस की सेवा की, लेकिन टिकट देने के समय 3 करोड़ मांगे गए। बाद में करणबीर सिंह बुर्ज को टिकट दे दी गई। बुर्ज भी सरेआम बोल रहे हैं कि 5 करोड़ उन्होंने राजावडिंग तो 5 करोड़ प्रताप सिंह बाजवा को दिए।

    'प्रियंका गांधी के अलावा किसी का फोन नहीं उठाते सिद्धू'

    डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने यह भी कहा कि कांग्रेस इकट्ठी हो जाए तो आज भी जीतती है। अगर एक पर सहमती हो जाए। इनमें से ही बने, पर मान तो जाएं। कोई शरीफ उठा लें, जो इन्हें अच्छा लगता है, सभी को मंजूर है।

    नवजोत कौर ने कहा कि एक इल्जाम लगा दें कि वह या उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू एक बार भी बिना ऑफिशयल काम के बीजेपी या आम आदमी पार्टी से मिलें हैं। नवजोत सिंह सिद्धू प्रियंका गांधी के अलावा किसी का फोन नहीं उठाते। उनके खिलाफ कार्रवाई की बातें हो रही हैं, लेकिन वह सबूत लेकर जाएंगी और कार्रवाई की मांग करेंगी।