Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली पत्नी के होते रचाई दूसरी शादी, पांच नामजद

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 28 Nov 2021 05:50 PM (IST)

    लोपोके थाने की पुलिस ने पहली पत्नी के होते दूसरी शादी रचाने के आरोप में पति और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    Hero Image
    पहली पत्नी के होते रचाई दूसरी शादी, पांच नामजद

    जागरण संवाददता, अमृतसर : लोपोके थाने की पुलिस ने पहली पत्नी के होते दूसरी शादी रचाने के आरोप में पति और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, पुलिस ने आरोपित और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को होशियारपुर में छापामारी भी की है। लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। एएसआइ बलदेव सिंह ने दावा किया है कि आरोपितों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वणिएके गांव निवासी गगनदीप कौर की शिकायत पर लोपोके थाने की पुलिस ने उसके पति बाज सिंह, जेठ अंग्रेज सिंह, सास कश्मीर कौर, राजविदर कौर जेठानी और होशियारपुर स्थित ठकरवाल गांव निवासी नीरज बासी (दूसरी पत्नी) को नामजद कर लिया है। महिला ने बताया कि साल 11 नवंबर, 2003 को उसकी शादी बाज सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने मार्च, 2005 में उसने बेटे को जन्म दिया। लेकिन शादी के बाद ससुरालियों का उसके साथ बर्ताव ठीक नहीं था। आरोपित उसे अक्सर दहेज लाने के लिए मारपीट करते थे। दो साल पहले उसे पता चला कि उसके पति बाज सिंह ने होशियारपुर की नीरज बासी से दूसरी शादी कर ली है। उसने तुरंत घटना के बारे में पुलिस को शिकायत दी थी। महिला ने एसएसपी राकेश कौशल से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।