Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में एटीसी सिस्टम में तकनीकी खराबी, अमृतसर से भी कई फ्लाइटें प्रभावित

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 11:22 PM (IST)

    दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण अमृतसर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। लंदन जाने वाली फ्लाइट में देरी हुई। एयर इंडिया और इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइटें भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से रवाना हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    Hero Image

    दिल्ली में एटीसी सिस्टम में तकनीकी खराबी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीएस) सिस्टम में तकनीकी खामी के कारण अमृतसर में भी फ्लाइटें प्रभावित हुईं। यहां श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए फ्लाइट दोपहर 12:40 के जगह 2:04 पर रवाना हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी तरह से एयर इंडिया की अमृतसर से दिल्ली की फ्लाइट सुबह 7:15 की जगह 11:10, सुबह 9:50 वाली 10:43, 10:40 वाली उड़ान 12:07 पर रवाना हुई।

    इसी तरह से इंडिगो की दिल्ली जने वाली फ्लाइटें सुबह पांच बजे वाली फ्लाइट 7:08 बजे, सुबह 10:40 बजे वाली देर शाम को, एयर इंडिया की सुबह 7:55 बजे वाली दोपहर एक बजे और 10:30 बजे वाली उड़ान 11:45 बजे रवाना हुई।