बठिंडा में नशे के जाल पर पुलिस की बड़ी चोट, हेरोइन और डोडे के जखीरे समेत 9 तस्कर धराए
बठिंडा पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हेरोइन, प्रतिबंधित दवाएं और डोडे पोस्त बरामद किए गए हैं। सिविल लाइन पुलिस ने 8.53 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, जबकि अन्य थानों की पुलिस ने भी अलग-अलग जगहों से आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

बठिंडा पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, बठिंडा। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हेरोइन, प्रतिबंधित दवाएं आदि बरामद की है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने स्थानीय वाटर सप्लाई दफ्तर के पास से आरोपित सन्नी व सलीम निवासी धोबियाना बस्ती को 8.53 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है।
इसी तरह थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने नरूआणा रोड से आरोपित विक्की सिंह निवासी बंगी नगर बठिंडा को 45 प्रतिबंधित कैप्सूल समेत गिरफ्तार किया। थाना भगता भाइ्रका पुलिस ने गांव हमीरगढ़ से आरोपित बोघा सिंह को 15 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया।
थाना मौड़ पुलिस ने आरोपित चरणजीत सिंह निवासी गांव बुर्ज व अर्शदीप सिंह निवासी मानसा कलां को 7 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने गांव सिंगो से आरोपित गुरनैब सिंह निवासी गांव सिंगो को 15 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया।
थाना रामा पुलिस ने गांव सुखलधी से आरोपित विक्की सिंह व संदीप सिंह को 3 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कोटफत्ता पुलिस ने गांव गहरी देवी नगर से आरोपित जीत खान को 1 किलो 700 ग्राम डोडे पोस्त समेत गिरफ्तार किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।