बठिंडा में हत्या के प्रयास का आरोपित हिरासत से फरार, पुलिस ने चंद घंटों में फिर पकड़ा
बठिंडा के तलवंडी साबो में हत्या के प्रयास का एक आरोपित पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युद्धवीर सिंह को हरियाणा के एक युवक की पिटाई के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

हत्या के प्रयास का आरोपित हिरासत से फरार, कुछ घंटे बाद गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, बठिंडा। जिले के तलवंडी साबो में देर रात एक आरोपित पुलिस हिरासत से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आरोपित को फिर से पकड़ लिया। आरोपित की पहचान तलवंडी साबो निवासी युद्धवीर सिंह के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने बीते दिनों तलवंडी साबो में कपड़े खरीदने आए हरियाणा के एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसमें पुलिस ने आरोपित युद्धवीर सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन वह थाने से पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। तलवंडी साबो के डीएसपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अब आरोपित को फिर से पकड़ लिया है और कथित आरोपित के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने का एक और मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।