मानसा जेल से पैरोल पर छूटा कैदी सुखविंदर गायब, NDPS केस में 10 साल की सजा काटते हुए भागा
मानसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत दस साल की सजा काट रहा सुखविंदर सिंह नामक एक कैदी पैरोल पर रिहा होने के बाद वापस जेल नहीं लौटा। जेल प्रशासन की शिकायत पर बोहा पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सुखविंदर सिंह 25 अक्टूबर को पैरोल पर गया था।

एनडीपीएस एक्ट मामले में पैरोल पर गया कैदी वापस नहीं लौटा (प्रतीकात्मक फोटो)
संवाद सूत्र, मानसा। एनडीपीएस एक्ट केस में दस वर्ष की सजा काट रहा कैदी पैरोल पर आने के बाद वापिस नहीं लौटने पर जिला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर कैदी के खिलाफ बोहा पुलिस ने अलग मामला दर्ज करते उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बोहा पुलिस को दी शिकायत में जिला जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि गांव टोडरपुर वासी कैदी सुखविंदर सिंह 25 अक्टूबर को पेरोल पर गया था जो वापिस नहीं लौटा है।
बोहा थाने के एएसआइ गुरदीप सिंह ने सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर कैदी सुखविंदर सिंह के खिलाफ अलग से मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में उसे दस वर्ष की सजा हुई थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।