पाकिस्तान के मुकाबले भारत की धरती और समुद्र पर स्थिति मजबूत, चीन को चुनौती देने में सक्षम, चंडीगढ़ में CDS का दावा
चंडीगढ़ में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि हिंद महासागर में भारत की अहम भूमिका है। भारत का भूगोल इसे महाद्वीपीय और समुद्री शक्ति बनाता है। 20वीं सदी की भू-राजनीतिक घटनाओं, जैसे विभाजन और चीन से युद्ध, को भारत के महाद्वीपीय दृष्टिकोण का कारण बताया। सीडीएस ने दावा किया कि धरती और समुद्र में भारत की स्थिति पाकिस्तान से मजबूत है और चीन को भी चुनौती देने में सक्षम है।

चंडीगढ़ में चल रहे मिलिट्री लिटरेचर फेस्ट में रविवार को सीडीएस अनिल चौहान पहुंचे।
सुमेश ठाकुर, चंडीगढ़। धरती और समुद्र पर भारत की स्थिति पाकिस्तान से मजबूत है और चीन को भी चुनौती देने में सक्षम है। यह दावा भारतीय सशस्त्र सेनाओं के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) अनिल चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर में भारत की अहम स्थिति है। भागौलिक स्थिति बताती है कि भारत एक महाद्वीपीय और एक समुद्री शक्ति है।
सीडीएस ने कहा कि 20वीं सदी की भू-राजनीतिक घटनाओं पर नजर डालें तो विभाजन और चीन से युद्ध, इन सभी ने हमें महाद्वीपीय दृष्टिकोण अपनाने के लिए मजबूर किया। वे रविवार को लेक क्लब सेक्टर-5 में चल रहे नौवें मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे थे। कहा कि भारत की बाॅर्डर लाइन रक्षा की बात करें तो हमारे पास उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में हिमालय है, जो कि हमें सुरक्षा दे रहा है और हमारे सैनिक उसके काबिल हैं।
इसी प्रकार यदि समुद्री शक्ति की भी बात करें तो हमारे पास दक्षिण भारत में एक बड़ा प्रबंध है जहां से हम हर स्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं। हम चीन की बराबरी भले न कर सकें लेकिन हम उसे चुनौती देने के काबिल है,लेकिन बात जब देश की आर्थिक स्थिति की आती है तो हमें विचार करना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रखना भी जरूरी है और उसके लिए व्यापार सबसे बड़ी जरूरत है।
हम आफगिस्तान से व्यापार करना चाहते हैं जिसके लिए हमें धरती (हार्टलैंड) से जाना होगा। यदि पाकिस्तान हमें अफगानिस्तान जाने की अनुमति नहीं देता तो हम मजबूर हो जाते हैं। इसी प्रकार से यदि अमेरिका हमें किसी भी रास्ते से रोकता है तो हम समुद्र और आसमान का इस्तेमाल कर सकते हैँ, जिसके लिए देश को काम करने की जरूरत है।
पाकिस्तान के पास नहीं है धरती और समुद्री शक्ति, इसलिए दूसरों पर निर्भर
अनिल चौहान ने चीन की स्थिति भारत से बेहतर है लेकिन हम उसका मुकाबला कर सकते है। वहीं बात करें पाकिस्तान की तो उनके पास धरती, आसमान से लेकर समुद्री शक्ति नहीं है। जब उसका हार्ट और रिमलैंड कमजोर है जो निश्चित तौर पर उसे कभी चीन तो कभी अमेरिका की तरफ से देखना पड़ता है।
यदि चीन पाकिस्तान को सहयोग देता है तो परेशानी आ सकती है। सीडीएस ने कहा कि भले ही हार्टलैंड और रिमलैंड में पाकिस्तान की स्थिति कमजोर लेकिन इसी स्थिति में रहकर ईरान विश्व शक्ति को टक्कर देता है, ऐसे में उसे किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं आंकना चाहिए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।