Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    IPS पूरन कुमार को न्याय के लिए कांग्रेसियों का झलका आक्रोश, हरियाणा के कई जिलों में किया विरोध-प्रदर्शन

    Updated: Mon, 13 Oct 2025 01:23 PM (IST)

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाई पूरन कुमार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा देने की मांग की। उन्होंने वाई पूरन कुमार के परिवार को न्याय दिलाने का संकल्प लिया।

    Hero Image

    IPS पूरन कुमार को न्याय के लिए कांग्रेसियों का झलका आक्रोश, हरियाणा के कई जिलों में किया विरोध-प्रदर्शन (File Photo)

    राज्य ब्यूरो, पंचकूला। हरियाणा कैडर के अनुसूचित जाति के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला ठंडा नहीं हो रहा है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्षों की अगुवाई में परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम, रेवाड़ी, नारनौल, फरीदाबाद, सोनीपत, नूंह और झज्जर सहित कई जिलों में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि आइपीएस पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला गंभीर और संवेदनशील मुद्दा है।

    इस पर राजनीतिक रूप से नहीं, बल्कि परिवार के साथ संवेदनशीलता से कांग्रेस जुड़ी है। इस मामले ने यह उजागर किया है कि कुछ अफसरों के इशारे पर सरकार चल रही है। अगर आइएएस, आइपीएस को न्याय मिलने में देरी हो रही है तो फिर आम आदमी को न्याय कैसे जल्द मिलेगा। कई जिलों में सोमवार को कांग्रेसी प्रदर्शन करेंगे।