Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गवर्नर साहब ध्यान दीजिये! चंडीगढ़ में पंजाब राजभवन जाने वाली सड़क का हाल ऐसा है तो बाकी का अंदाजा खुद लगा लें

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 12:38 PM (IST)

    चंडीगढ़ में बारिश के कारण सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। कई सड़कें धंस गई हैं और बड़े गड्ढे बन गए हैं। गोल्फ रेंज से राजभवन की ओर जाने वाली सड़क धंस गई है। किशनगढ़ बापूधाम और इंडस्ट्रियल एरिया के पुल क्षतिग्रस्त होने से तीन रास्ते बंद हो गए हैं जिससे मध्य मार्ग पर जाम लगता है। भारी बारिश से कई पेड़ भी गिर गए हैं।

    Hero Image
    गोल्फ रेंज से पंजाब राजभवन की ओर जाने वाली सड़क का हाल देख लो।

    बलवान करिवाल, चंडीगढ़। बारिश ने चंडीगढ़ की सड़कों की हालत बिगाड़ दी है। सड़कें धंस रही हैं। एक से दो फीट तक के गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इस हालत के लिए जिम्मेदारी तो किसी की तय करना सही नहीं, लेकिन लोगों का यही कहना है कि  गवर्नर साहब के ध्यान में मामला जरूर आना चाहिए। क्योंकि गोल्फ रेंज से पंजाब राजभवन की ओर जाने वाली सड़क बीच में से धंसने से बड़ा छेद हो गया है। दूसरा सड़कें पहले से ही खराब थी बारिश ने इन्हें और खराब कर दिया है। पंजाब के राज्यपाल चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं तो उनके आदेश का पालन तो प्रशासन करेगा ही। इससे शायद सड़कों की हालत सुधर सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेक्टर-9 में सिटको पेट्रोल पंप के पास भी रोड गली के साथ भी साइकिल ट्रैक धंस चुका है। नगर निगम की टीम रिपेयर वर्क में जुटी हैं। लेकिन कई जगह बरसाती पानी की लाइन रिपेयर किए बिना सड़क बनना आसान नहीं है। वाहन संभल कर चलाएं जरा भी ध्यान हटा तो संतुलन बिगड़कर बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। स्पीड पर होने से अचानक गड्ढा आने के बाद हादसे हो रहे हैं। 

    बारिश पेड़ों पर भी आफत बन टूट रही है। तीन दिनों में दस से अधिक बड़े वृक्ष धराशाही हो चुके हैं। रोजाना एक या दो पेड़ गिरने लगे हैं। पेड़ों के गिरने से हादसे भी हो रहे हैं। हालत यह है कि अब पेड़ों के नीचे से गुजरने पर लोग डरने लगे हैं।

    तीन रास्ते बंद, मध्य मार्ग पर पैर रखने की जगह नहीं

    किशनगढ़, बापूधाम और इंडस्ट्रियल एरिया पुल पानी की वजह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन तीनों रास्तों के बंद करने से पंचकूला-मनीमाजरा-चंडीगढ़ की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई। इससे मध्य और दक्षिण मार्ग पर भयंकर जाम की स्थिति बनी है।

    मध्य मार्ग पर तो पैर रखने तक की जगह नहीं ऐसा हाल है। वीरवार सुबह हाउसिंग बोर्ड चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट तक पहुंचने में वाहन चालकों को एक घंटे से भी अधिक समय लग गया। शाम को आफिस छुट्टी के समय चंडीगढ़ से पंचकूला जाते समय यह हाल रहेगा।

    पेड़ गिरने से दो कार क्षतिग्रस्त

    भारी बारिश के बाद बड़े वृक्ष भी धराशाही हो रहे हैं। बुधवार को सेक्टर-8 में पेड़ गिरने से दो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही किसी को चोट नहीं आई। इसके अलावा सेक्टर-19, 35 किसान भवन के पास, सेक्टर-23-24 डिवाइडिंग रोड पर भी पेड़ गिरे। मंगलवार को सेक्टर-9 में बड़ा पेड़ गिरा था।

    comedy show banner
    comedy show banner