Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में खूब बरसे मेघा, अब तक सामान्य से 32.3 प्रतिशत अधिक वर्षा

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 07:02 PM (IST)

    चंडीगढ़ में मानसून मेहरबान है और बारिश ने 1000 एमएम का आंकड़ा पार कर लिया है जो सामान्य से 32.3% अधिक है। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है सड़कों पर जलभराव है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है। सुहावने मौसम में लोग सैर-सपाटे का आनंद ले रहे हैं वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ संक्रमण से बचने की सलाह दे रहे हैं।

    Hero Image
    शनिवार को भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। इस मानसून सीजन में बारिश ने एक हजार मिलीमीटर का आंकड़ा छू लिया है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से लेकर अब तक सामान्य से 32.3 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। इसके साथ मानसून अभी 15 सितंबर तक सक्रिय रहेगा। बीते 24 घंटों में 9.3 एमएम वर्षा दर्ज की गई। शनिवार को भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। लगातार हो रही बरसात के कारण सड़कों पर जलभराव और यातायात बाधित होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

    वहीं, शनिवार को मौसम सुहावना होते ही शहरवासी सैर-सपाटे के मूड में नजर आए। बड़ी संख्या में लोग सुखना लेक और सेक्टर-17 प्लाजा पहुंचे और बारिश का आनंद लिया। हालांकि, लगातार नमी और गीलेपन के कारण स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस मौसम में पैरों के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। लोगों को बरसात में गंदे पानी से बचने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

    comedy show banner
    comedy show banner