Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पंजाब में 10 लाख लोगों का राशन कार्ड से कटेगा नाम', आप नेता कुलदीप धालीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 07:48 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप धालीवाल ने भाजपा पर पंजाब के 10 लाख राशन कार्ड धारकों के नाम काटने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों को निशाना बना रही है और झूठे बहाने बना रही है। धालीवाल ने भाजपा पर लोगों से गोपनीय जानकारी लेने का भी आरोप लगाया और केंद्र से इस पर रोक लगाने की मांग की।

    Hero Image
    केंद्र सरकार 10 लाख गरीबों के राशन कार्ड छीनना चाहती है: कुलदीप धालीवाल

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया हैं कि केंद्र की मोदी सरकार साजिश के तहत पंजाब के 10 लाख राशन कार्ड धारकों के नाम काटना चाहती है।

    आप विधायक व पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि भाजपा जानबूझकर पंजाब के लोगों को निशाना बना रही है। राशन कार्ड से इतनी बड़ी संख्या में लोगों को हटाना पंजाब के गरीबों, दलितों और वंचितों पर सीधा हमला है। हम इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नाम काटने के लिए झूठे बहाने बना रही है कि कार्डधारकों के पास अपनी गाड़ी, घर और जमीन है। दरअसल, यह पंजाबियों को परेशान करने और पंजाब सरकार को बदनाम करने की एक सोची-समझी रणनीति है। भाजपा राज्य के गरीब लोगों से अनाज छीनकर पंजाब में आम आदमी पार्टी और मान सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काना चाहती है। लेकिन उसकी चाल सफल नहीं होने वाली।

    पंजाब के लोग भाजपा की नीयत को अच्छे से जानते हैं। धालीवाल ने कहा कि वर्तमान समय में आम लोग बहुत मुश्किल से जीवन-यापन कर रहे हैं। पेट्रोल डीजल और खाद्य पदार्थों की महंगाई के कारण वे पहले से ही तंगहाली में जी रहे हैं। यह फैसला उनके जले पर नमक की तरह है। इसलिए केंद्र इसे तुरंत वापस ले और लोगों की संशय को दूर करें।

    वहीं, धालीवाल ने भाजपा पर एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के नाम पर पंजाब में उसके नेता और कार्यकर्ता कैंप लगाकर लोगों से उनकी बैंक अकाउंट आधार और पैन कार्ड जैसी गोपनीय जानकारी ले रहे हैं। यह बिल्कुल अनुचित और गैर-कानूनी है।

    इसे तुरंत बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार केन्द्र सरकार अपने किसी भी लोक-कल्याणकारी योजनाओं राज्य सरकार के माध्यम से लागू करती है। किसी भी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसका अधिकार नहीं है। उन्होंने केंद्र पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या सरकार ने केन्द्रीय योजनाओं को लागू करने का अधिकार भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया है। अगर ऐसा है तो स्पष्टीकरण दे नहीं तो इसे तुरंत रोकें।

    comedy show banner
    comedy show banner