पंचकूला के पिंजौर में चोरी, ताला तोड़कर मास्टरजी के घर में घुसे चोर, उड़ा ले गए सारा सामान
पंचकूला के पिंजौर में चोरों ने एक मास्टरजी के घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में घुसे और सारा सामान चुरा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

पड़ोसी ने शिक्षक को कॉल कर रात के समय ताला तोड़कर उनके पिंजौर वाले घर में हुई चोरी की सूचना दी थी।
संवाद सहयोगी, पिंजौर। पिंजौर के धर्मपुर (ग्रीन वैली) में एक बंद मकान में चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में धर्म सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी हिमाचल के परवाणू में सरकारी टीचर हैं और पिंजौर के मकान में कभी-कभी आते हैं।
धर्म सिंह ने बताया कि दीवाली पर यहां आए थे और फिर वापस हिमाचल चले गए थे। उनके पड़ोसी ने उन्हें कॉल कर रात के समय ताला तोड़ उनके पिंजौर वाले घर में हुई चोरी की सूचना दी थी। धर्म सिंह के अनुसार चोर उनके घर से इन्वर्टर, सिलेंडर, एलईडी टीवी, चांदी के सिक्के, किचन के बर्तन, नल और घर से झूमर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं।
धर्म सिंह के अनुसार इससे पहले भी एक बार उनके इसी घर में चोरी हो चुकी है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।