Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में धान खरीद का रिकॉर्ड टूटा, 11 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में MSP की राशि पहुँची; मान सरकार की बड़ी उपलब्धि

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 03:02 PM (IST)

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 12 नवंबर तक 11 लाख से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) का लाभ मिला है। खाद्य मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बताया कि खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है और सरकार किसानों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

    Hero Image

    पंजाब में 11 लाख से अधिक किसानों को मिला एम.एस.पी. का लाभ (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने में कोई कसर न छोड़ते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार की सक्रिय पहल के चलते 12 नवंबर तक 11,31,270 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) का लाभ प्राप्त हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक के नेतृत्व में खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है। अब तक 96,920 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिलने के साथ पटियाला जिला राज्य में सबसे आगे है।

    उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर की शाम तक राज्यभर की मंडियों में कुल 1,54,78,162.41 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है। इनमें से 1,53,89,039.51 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो कुल फसल का 99 प्रतिशत है। कुल उठान का आंकड़ा 1,41,09,483.18 मीट्रिक टन है, जो अब तक खरीदी गई फसल का 91 प्रतिशत बनता है।