Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Politics: आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा की गाड़ी को गार्डों ने अंदर नहीं आने दिया, मुख्य सचिव के साथ हुआ जमकर विवाद

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 01:47 PM (IST)

    पंजाब कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और मुख्य सचिव के. ए. पी. सिन्हा के बीच मुख्यमंत्री आवास पर विवाद हो गया। अरोड़ा की गाड़ी को मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली जिससे वे नाराज हो गए। बैठक में उन्होंने मुख्य सचिव से इस बारे में सवाल किया। विवाद के बाद मुख्य सचिव के हस्तक्षेप से वाहन को अनुमति मिली।

    Hero Image
    पंजाब मंत्री अमन अरोड़ा और मुख्य सचिव के बीच कार प्रवेश को लेकर विवाद (जागरण फोटो)

    इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और मुख्य सचिव के ए पी सिन्हा के बीच सोमवार विवाद हो गया।

    सूत्रों का कहना कि कल मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें शामिल होने के लिए जब अमन अरोड़ा के आधिकारिक वाहन मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके कारण मंत्री नाराज हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बैठक शुरू होते ही मुख्य सचिव से उनके वाहन के बारे में पूछा तो मुख्य सचिव ने बताया कि वहां सीएमआर में है। अरोड़ा जो आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, की कार अंदर नहीं जाने देने का मुद्दा गरमा गया। सूत्रों ने बताया कि जब मंत्री मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे तो वहां तैनात

    सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कार बाहर लगाने को कहा। इस पर अरोड़ा ने गार्डों से कहा कि वह मंत्री हैं। लेकिन गार्ड नहीं माने। अरोड़ा अपनी कार बाहर लगाकर गेट के अंदर चले गए। उन्होंने इस मामले को केएपी सिन्हा के समक्ष उठाया, जो पहले ही कैबिनेट की बैठक के लिए स्थल पर पहुंच चुके थे।

    थोड़ी देर विवाद के बाद सिन्हा के हस्तक्षेप के बाद ही उनके वाहन को अंदर जाने की अनुमति दी गई। अरोड़ा को गुरदासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए भी नियुक्त किया गया है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्वस्थ हैं।

    अमन अरोड़ा पिछले साल तब भी सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने कहा था कि एक हिंदू को भी मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए, यह सिख बहुल पंजाब है और जाति आड़े नहीं आनी चाहिए। इसके बाद सीएम मान ने कैबिनेट की बैठक में अपने सहयोगियों से कहा था कि अगर किसी को कुर्सी पर बैठने की महत्वाकांक्षा है तो वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।